Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Update: अचानक क्यों तोड़ी जा रही है Jethalal की Gokuldham सोसायटी?

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Update

छोटे पर्दे का सबसे मशहूर और पसंदीदा कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ पिछले 17 सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। इस शो का हर एक किरदार जैसे जेठालाल, दयाबेन, भिड़े भाई और पोपटलाल लोगों के दिलों में बसते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने शो के करोड़ों फैंस की धड़कनें बढ़ा दीं।

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शो की जान यानी ‘गोकुलधाम सोसायटी‘ के सेट पर भारी तोड़फोड़ होती दिख रही है। चारों तरफ मलबा, मजदूर और बल्लियां नजर आ रही हैं। इसे देखकर हर कोई परेशान हो गया कि क्या अब शो बंद होने वाला है या गोकुलधाम सोसायटी हमेशा के लिए खत्म हो रही है? आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो के पीछे का पूरा सच क्या है।

वायरल वीडियो से मचा हंगामा , क्या सच में बंद हो रहा है तारक मेहता शो?

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Update ( Source : Social Media)

जैसे ही सोशल मीडिया पर गोकुलधाम सोसायटी के सेट का यह नया वीडियो सामने आया, फैंस के बीच हंगामा मच गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस रंग-बिरंगी और हंसती-खेलती सोसायटी को हम सालों से टीवी पर देखते आ रहे हैं, वहां इस वक्त कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। दीवारों को तोड़ा जा रहा है, सीढ़ियों के पास बल्लियां लगी हुई हैं और ऐसा लग रहा है मानो पूरा सेट तहस-नहस किया जा रहा हो।

वीडियो वायरल होते ही फैंस तरह-तरह के अंदाज़ा लगाने लगे। किसी ने पूछा, “क्या अब जेठालाल और बबीता जी की गोकुलधाम सोसायटी कभी नहीं दिखेगी?” तो किसी ने डर जताते हुए लिखा, “क्या मेकर्स इस शो को हमेशा के लिए बंद करने जा रहे हैं?” दर्शकों के लिए गोकुलधाम सिर्फ एक सेट नहीं बल्कि एक भावना बन चुका है, इसलिए इस तोड़फोड़ को देखकर लोगों का परेशान होना लाजिमी था।

अफवाहों के बीच खुद मैदान में उतरे असित कुमार मोदी, कैमरे के सामने आकर बयां की असली हकीकत

TMKOC Gokuldham Society
TMKOC Gokuldham Society ( Source : Social Media)

जब बात बहुत ज्यादा बढ़ गई और सोशल मीडिया पर शो के बंद होने की अफवाहें तेज होने लगीं, तो खुद शो के सर्वेसर्वा और प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी को सामने आना पड़ा। उन्होंने बिना कोई वक्त गंवाए एक वीडियो जारी किया और सेट पर चल रही इस तोड़फोड़ के पीछे का असली और बेहद खुश कर देने वाला सच दर्शकों के सामने रख दिया।

असित मोदी ने सेट पर चल रहे काम का जायजा लेते हुए वीडियो में कहा, “देखिए, जो भी हो रहा है, वो बहुत अच्छे के लिए हो रहा है। हमारी प्यारी गोकुलधाम सोसायटी का रेनोवेशन (नवीनीकरण) किया जा रहा है। घबराने की कोई बात नहीं है, कुछ ही दिनों में आप सभी को आपकी पसंदीदा गोकुलधाम सोसायटी एक बिल्कुल नए रंग-रूप, नए डिजाइन और बेहद खूबसूरत अवतार में देखने को मिलेगी।” असित मोदी ने दर्शकों से यह भी अपील की कि वे भगवान से प्रार्थना करें कि सोसायटी का यह नया अंदाज सबको पसंद आए। वीडियो में वो वहां काम कर रहे इंजीनियरों और मजदूरों को सुरक्षा से काम करने की हिदायत देते भी नजर आए।

अब पहले से भी ज्यादा मॉडर्न और आलीशान दिखेगी नई गोकुलधाम सोसायटी, कहानी में आएगा मजेदार ट्विस्ट

 Why Gokuldham Society is breaking down
Why Gokuldham Society is breaking down ( Source : Social Media)

असित कुमार मोदी के इस खुलासे के बाद अब निराश हो चुके फैंस के चेहरों पर एक बार फिर मुस्कान लौट आई है। अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गोकुलधाम सोसायटी के सेट को साल 2026 के हिसाब से एक बेहद आधुनिक और फ्रेश विजुअल लुक देने की तैयारी की जा रही है। सेट की पेंटिंग से लेकर बालकनी के डिजाइन और कंपाउंड के लेआउट में कई बड़े और अट्रैक्टिव बदलाव किए जा रहे हैं ताकि दर्शकों को स्क्रीन पर पहले से बेहतर और हाई-क्वालिटी का फ्रेश विजुअल एक्सपीरियंस मिल सके।

आपको याद दिला दें कि साल 2008 में शुरू हुए इस शो में पहले भी एक बार पूरी सोसायटी का रेनोवेशन कराया जा चुका है। उस समय मेकर्स ने इस रेनोवेशन को कहानी का हिस्सा बनाकर बहुत ही मजेदार और यादगार एपिसोड्स दर्शकों को दिखाए थे। इस बार भी उम्मीद जताई जा रही है कि सेट के इस नए मेकओवर को कहानी में बहुत ही दिलचस्प मोड़ के साथ जोड़ा जाएगा। अब बस दर्शकों को इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि रेनोवेशन का काम पूरा होने के बाद उनकी प्यारी गोकुलधाम सोसायटी किस नए और चमचमाते अंदाज में उनके सामने आती है।

Read More: Lock Upp 2 Update: मजबूर थी वो…” शिल्पा शिंदे के ‘Fake Harassment’ बयान पर आकांक्षा चमोला खुलकर आईं..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।