तैमूर अली बहन इनाया संग डेयरी फॉर्म में जानवरों को दोस्त बनाने के चक्कर में पोल पर जा लटके

Summary :

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होना आम बात है।

सैफ अली खान और करीना कपूर के  बेटे तैमूर अली खान की सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होना आम बात है। लेकिन इस बार तैमूर की फोटोज सोशल मीडिया पर अकेले ही नहीं बल्कि उनकी बहन इनाया खेमू के साथ वायरल हो रही है जिसमें ये दोनों बहन भाई बेहद क्यूट लग रहे हैं। 
इन दोनों बहन-भाई को पहले पार्क में मस्ती करते हुए देखा गया था लेकिन इस बार तो तैमूर और इनाया फॉर्म में जा पहुंचे हैं जहां पर ये दोनों गाय के चारों ओर मंडराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं तैमूर की बहन इनाया तो गाय का दूध निकालने की भी पूरी-पूरी कोशिश् करते हुए दिखाई दें रही हैं। 

डेयरी फॉर्म में तैमूर और इनाया ने की खूब मस्ती

डेयरी में ये दोनों बहन-भाई काफी ज्यादा खुश नजर आए। ईनाया ने तो डेयरी फॉर्म में जाकर पहले गाय को चारा भी खिलाया और वह डेयरी में मौजद सभी जानवरों को काफी ध्यान से देख रही थीं।
इनाया को देखकर तो ऐसा लगता है कि वह जानवरों से काफी ज्यादा लगाव रखती हैं क्योंकि उन्होंने गाय का दूध निकालने की भी कोशिश करी। 
इतना ही नहीं तस्वीरों में साफ जाहिर हो रहा है कि इनाया को जानवारों से बिल्कुल भी डर नहीं लगता है। 
इन दिनों तैमूर और इनाया लंदन में खूब धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। इन दोनों की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर इस बात का सूबत है।  
इनाया हाथ में कलर लेकर अपने पापा के साथ एन्जॉए करती दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में नन्ही इनाया पार्क में लगे झूलों पर रेस्ट करती हुई भी दिखाई दे रही हैं। 

Desk Team