करीना कपूर खान इंटरनेट पर खासा एक्टिव रहती हैं। आये दिन एक्ट्रेस और उनकी फैमिली से जुडी नई-नई तस्वीरें जमकर वायरल होती दिख जाती हैं। हाल ही में करीना ने कुछ और फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है, लेकिन ये तस्वीरें एक्ट्रेस की नहीं बल्कि उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान की है। वैसे आज कल करीना अपने दोनों बेटों की तस्वीरें खूब शेयर करने में लगी हुई हैं। करीना द्वारा शेयर की गई तस्वीर में तैमूर अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल छोटे भाई जेह के आने के बाद से तैमूर अब बिग ब्वॉय हो गए हैं। तो ऐसे ने अब उन्होंने दोस्तों संग रोड ट्रिप पर जाना भी शुरू कर दिया है। जी हां करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर तैमूर की तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही करीना ने बताया है कि तैमूर दोस्तों संग रोड ट्रिप के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

तैमूर दोस्तों संग रोड ट्रिप के लिए बेहद एक्साइटेड दिखाई दिए और चार साल के तैमूर ने जमकर मस्ती की। वहीं इस दौरान तैमूर ने ब्लू कलर की टी-शर्ट पहनी हुई थी और पीच कलर के शॉर्ट्स पहने नजर आये।

करीना ने शेयर की तस्वीरें…
करीना कपूर खान ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान और उनके दोस्तों की दो फोटोज पोस्ट की है। इसमें से पहली तस्वीर में तैमूर अपने दोस्तों संग गार्डन में लेटे हुए हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में तैमूर अपनी क्यूट से स्माइल के साथ कैमरे को देखकर पोज कर रहे हैं। तस्वीरों के कैप्शन में मम्मी करीना ने लिखा है, ‘रोड ट्रिप के लिए तैयार, हमेशा की तरह सबसे अच्छे समय के लिए धन्यवाद, @gallopsmumbai। मेरी पसंदीदा जगह।
मालूम हो, करीना कपूर पिछले दिनों ही पति सैफ अली खान और दोनों बेटों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ मालदीव वेकेशन से लौटी हैं। वहां से करीना ने कई ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की थी। इस दौरान परिवार के साथ वहां क्वैलिटी टाइम बिता रही थीं।


Download Android App
Download iOS App



