बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टारकिड की बात की जाए तो सैफ अली खान और करीना कपूर खान के लाड़ले बेटे तैमूर का नाम सबसे पहले आता है। तैमूर सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक में सबसे ज्यादा चर्चित रहने वाले स्टारकिड है। अब तैमूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

तैमूर के मॉम- डैड यानी सैफ और करीना बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में एक है और इस रॉयल कपल को एक साथ देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड रहते है। ताजा खबर के अनुसार सैफ और करीना जल्द एक प्रोडक्ट को साथ में एंडोर्स करते नजर आएंगे।

ये एक बेबी केयर प्रोडक्ट होगा और उम्मीद जताई जा रही है कि तैमूर भी इस एडोर्समेंट का हिस्सा बन सकते है। जानकारी के अनुसार इस 3 घंटे के एडोर्समेंट के लिए सैफ और करीना को 1.5 करोड़ ऑफर किए गए हैं।

खबर ये भी है कि बेबी केयर प्रोडक्ट कंपनी के अधिकारी काफी समय से करीना और सैफ को एडोर्समेंट के लिए मना रहे थे पर पहले सैफ-करीना ने ये ऑफर रिजेक्ट कर दिया था। अब कंपनी की तरफ से रॉयल कपल से अपने फैसले पर एक बार फिर से विचार करने के लिए मनाया गया है।

कंपनी के अधिकारीयों के अनुसार सैफ और करीना के पास अच्छा ख़ासा स्टारडम है और तैमूर बच्चों में सबसे ज्यादा पॉपुलर किड है। उन्हें इस एडोर्समेंट में लेना कंपनी के लिए बड़े फायदे का सौदा हो सकता है।

अभी इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है कि तैमूर को लेकर सैफ और करीना का क्या जवाब है पर इतना जरूर है कि अगर तैमूर इस एडोर्समेंट का हिस्सा बनते है तो ये तैमूर का एड वर्ल्ड में धमाकेदार डेब्यू होगा।


Download Android App
Download iOS App




