टीवी दुनिया से एक बुरी खबर सामने आई है। ये खबर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस और सलमान से जुडी है। अब इस शो से जुडी एक ख़ास शख्स की मौत हो गई। वो शख्स कोई और नहीं बल्कि शो की टैलेंट मैनेजर पिस्ता धाकड़ है। आपको बता दे उनकी एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।

वो कलर्स प्रोग्रामिंग टीम की सदस्य थीं और बिग बॉस में मेन असिस्टेंट कॉर्डिनेटर के तौर पर काम कर रही थीं। शुक्रवार रात को फिल्म सिटी में उनका एक्सिडेंट हो गया और उनकी जान चली गई। अचानक बिग बॉस 14 से ये दुखद घटना सामने आई है जिसने सभी को दुखी कर दिया है।

घटना की बात करें तो पिस्ता धाकड़ अपनी दोपहिया गाड़ी से घर की ओर निकल रही थीं। वे नीचे गिरीं और एक वैनेटी वैन उनके ऊपर चढ़ गई। उनका अंतिम संस्कार कांदीवली में किया जाएगा। खबरों के मुताबिक रात को अंधेरे की वजह से ये हादसा हुआ। पिस्ता धाकड़ की बात करें तो वे इस फील्ड में काफी समय से थीं और टीवी कंपनी एंडेमोल शाइन इंडिया के साथ जुड़ी हुई थीं। वो सिर्फ बिग बॉस ही नहीं बल्कि और भी टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। वे फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी और द वॉइस के लिए भी काम कर चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



