फ्लाइट में जायरा वसीम के साथ छेड़छाड़,रोते हुए VIDEO में बताई आपबीती

Summary :

NULL

फिल्म ‘दंगल’ में आई अभिनेत्री जायरा वसीम ने फ्लाइट में अपने साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। जायरा ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए वीडियो में रोते हुए अपने साथ हुए हादसे का जिक्र किया है।

उनका आरोप है कि विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में उनके ठीक पीछे बैठे शख्स ने उनके साथ गलत हरकत की। उनका ये भी आरोप है कि शि‍कायत के बाद भी फ्लाइट क्रू ने उनकी कोई मदद नहीं की। ये हादसा तब हुआ जब वो विस्तारा कम्पनी की फ्लाइट से दिल्ली से मुम्बई जा रहीं थीं।

जायरा ने फ्लाइट से ही इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मेरे पीछे बैठा एक अधेड़ उम्र का शख्स कम लाइट का फायदा उठा रहा है। वो अपने पैरों से मेरी गर्दन और पीठ को रगड़ रहा है। पहले जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने फ्लाइट टर्बुलेंस की बात कही, लेकिन बाद में फिर वो इस तरह की हरकत कर रहा है। मैंने कोशिश की कि इस बात का एक वीडियो बना लूं, लेकिन लाइट कम होने की वजह से ये हो न सका।’

जायरा जब मुंबई पहुंची तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लाइव वीडियो भी किया। इस लाइव वीडियो में उन्होंने अपने साथ हुई आपबीती के बारे में बताया उन्होंने कहा, वहां सभी लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने मेरी मदद नहीं की। ये सही नहीं है। जायरा ने रोते हुए पूछा कि क्या हम ऐसे ही लड़कियों की सुरक्षा करने वाले हैं?

इस मामले में विस्तारा की ओर से कहा गया है कि वे इस मामले में पूरी जांच करेंगे और जायरा को हर किस्म का सपोर्ट करेंगे। इस तरह के मामलों में हम जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हैं।

लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team