दिव्या दत्ता ने तनिष्क के विज्ञापन ऑफ़ एयर पर कही ये बड़ी बात, एक्ट्रेस ने दी थी अपनी आवाज

Summary :

इन दिनों ज्वैलरी का मशहूर ब्रैंड तनिष्क विवादों में घिरा हुआ है। दरअसल कुछ दिन पहले तनिष्क ने अपने अपना एकत्वम ज्वैरी विज्ञापन निकाला इसके बाद विवाद शुरु हो गया।

इन दिनों ज्वैलरी का मशहूर ब्रैंड तनिष्क विवादों में घिरा हुआ है। दरअसल कुछ दिन पहले तनिष्क ने अपने अपना एकत्वम ज्वैरी विज्ञापन निकाला इसके बाद विवाद शुरु हो गया। हालांकि पूरे देश ने इसको लेकर अपना पक्ष रखा है। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री भी दो गुटों में इसको लेकर बंटता हुआ नजर आ रहा है। भारतीय संस्कृति से इस विज्ञापन को किसी ने जोड़ दिया है तो लव जिहाद का नाम किसी ने दे दिया है। 
विज्ञापन का इतना विरोध देखकर कंपनी ने विज्ञापन को फैसला लेते हुए उसे हटा दिया। कंपनी के इस तरह विज्ञापन हटाने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने नराजगी जताई और कहा कि इसे नहीं हटाना कंपनी को चाहिए था। दरअसल इसमें दिव्‍या दत्ता ने अपनी आवाज दी है। 
तनिष्का के इस विज्ञापन में दिखाया गया है कि अपनी दक्षिण बहू की गोद भराई की रस्में भारतीय पंरपरा से एक मुस्लिम परिवार करता दिख रहा है। यह विज्ञापन 45 सेकंड का है और एक्ट्रेस दिव्या दत्ता की आवाज इसके बैकग्राउंड में बज रही है। 
दिव्या दत्ता की आवाज पहचान कर एक यूजर ने उन्हें ट्विटर पर ट्वीट करके सवाल किया कि आपकी यह आवाज है। यूजर के इस ट्वीट का जवाब देते हुए दिव्या ने लिखा,हां,यह मेरी आवाज है। यह दुखद है कि इसे हटा दिया गया। मुझे पसंद था। इसपर एक अन्य यूजर ने लिखा कि उनके खिलाफ वह नहीं है मगर गलत तो गलत ही होता है। 

भिन्नता में एकता है बचपन में सुनते थे
इस यूजर के इस कमेंट पर दिव्या ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, लेकिन सर क्या हम भाईचारे को बढ़ावा नहीं दे सकते?? हम सभी लोग भारतीय हैं,यह हमारी आत्मा है,भिन्नता में एकता है,बचपन में सुनते थे,ऐसे तो कितने विज्ञापन होते थे। कोई कुछ नहीं कहता था……पर चलें सबके अपने विचार। 

बयान जारी किया तनिष्का ने
तनिष्क कंपनी ने जब देखा उनके इस विज्ञापन से विवाद रूकने की बजाया बढ़ता जा रहा है तो उन्होंने अपनी ओर से एक बयान जारी कर दिया। इस बयान में उन्होंने लिखा,ध्यान रखते हुए….अपने कर्मचारियों,पार्टनर्स और स्टोर स्टाफ की सलामती। एकत्वम कैंपेन के पीछे का विचार चुनौतियों के इस दौर में अलग संस्कृति,स्‍थानीय संस्कृति और परिवार के लोगों को अकेले रहने वालों को एक साथ लाने के लिए सेलिब्रेट करने था। 

Desk Team