श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के चकुरा इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों और आंतकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए, इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी है।
सुरक्षा बलों को आंतकवादियों के छुपे होने की विशेष सूचना मिली, जिस आधार पर उन्होंने एक तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही सुरक्षा बलों ने आंतवादियों के ठिकानों को घेरा, वहां छिपे आंतकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
पुलिस ने कहा, ‘शोपियां में दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया गया है। तलाशी अभियान जारी है।’ उन्होंने बताया कि आसपास के इलाकों में कानून एवं व्यव्स्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात हैं। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था।


Download Android App
Download iOS App



