बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल एक बार फिर से बॉलीवुड कमबैक के लिए आ रहा हैं। उन्होनें एक्टर सनी देओल के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 की शूटिंग शुरू कर दी है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शूटिंग से एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैंस का दी है। फोटो में अमिषा-सनी एक बार फिर से तारा सिंह- सकीना के गेटअप में दिख रहे हैं। इन दोनों की फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

अमीषा पटेल ने अपनी आने वाली फिल्म गदर 2 के मुहूर्त से एक तस्वीर शेयर की है। लोग एक्ट्रेस की पोस्ट पर कॉमेंट कर लगातार प्यार बरसा रहे हैं। बता दें फिल्म की शूटिंग इन दिनों हिमाचल प्रदेश हो रही है।
एक्ट्रेस और सनी देओल ने गदर से अपने फेमस किरदार तारा सिंह और सकीना के रूप में हमें बहुत पुरानी यादें दीं। गदर की रिलीज के 20 साल बाद दोनों फिर से मिल रहे हैं। गदर 2 में उत्कर्ष शर्मा भी होंगे। । ‘गदर’ सनी-अमीषा के करियर की सबसे सफल फिल्म है, जिसके सीक्वल के साथ वो सिनेमाघरों में फिर से इतिहास रचना चाहते हैं। यह 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
गदर 2 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद अब अमीषा पटेल ने अपनी अपकमिंग फिल्म के मुहूर्त से एक तस्वीर शेयर की है। अमीषा ने जहां मस्टर्ड यलो सूट पहना है, वहीं सनी मैरून कुर्ता, सफेद पायजामा और पगड़ी में हैं।अमीषा पटेल ने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया, “गदर 2 मुहूर्त शॉट।

गदर जहां 1947 में भारत के बंटवारे के दौरान सेट की गई थी, वहीं इसका सीक्वल भारत-पाकिस्तान के एंगल से आगे बढ़ेगा। आपको बता दे की 15 साल से गदर सीक्वल पर काम चल रहा हैं। गदर तारा, सकीना और जीत की कहानी दिखाएगी। कहानी भारत-पाकिस्तान के एंगल से आगे बढ़ेगी। इसके बिना गदर अधूरी है।”


Download Android App
Download iOS App



