अभिनेत्री तारा सुतारिया की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है, लेकिन एक्टेस के सोशल मीडिया पर चाहने वालों की कोई कमी है। वैसे इस समय तारा की झोली में एक नहीं बल्कि तीन बड़ी फिल्में है जिसकी तैयारियों में तारा सुतारिया जुटी हुई हैं। लेकिन हाल ही में तारा अपने ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं।

एक्ट्रेस को निशाने पर लिया…
दरअसल तारा को हाल ही में मुंबई की सड़कों पर पपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया। इस बीच हॉट एक्ट्रेस रिप्ड जींस के साथ ब्लू कलर का बिकिनी टॉप पहना हुआ था। लेकिन फेस पर मेकअप नहीं किया हुआ था। उनकी इस तस्वीर को मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, लेकिन एक्ट्रेस की तस्वीरें देखने के बाद लोगों ने भला-बुरा कहने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एक यूजर ने लिखा है, कपड़े दे दो कोई इसको। तो किसी ने उनके ड्रेस सेंस पर ही सवाल खड़े कर दिए।
फैशन सेंस को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा…
तारा सुतारिया की ये फोटो देखने के बाद किसी ने एक यूजर्स ने लिखा, बिकिनी टॉप को कैजुअल कपड़ों की जगह पहन रखा है, वाह क्या फैशन सेंस है। वहीं दूसरे ने कमेंट करके लिखा, मुझे लगता है, मैम शर्ट पहनना भूल गईं। यही नहीं किसी ने तारा को कपड़े खरीदने की सलाह दे डाली तो किसी ने उन्हें अपने आउटफिट पर काम करने को कहा। दरअसल लोगों को एक्ट्रेस का जींस के साथ ब्रालेट वाला ऐसा कॉम्बिनेशन कुछ रास नहीं आ रहा है इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसे कमेंट करने शुरू कर दिए।

वर्क फ्रंट की बात करें तो तारा सुतारिया जल्द ही फिल्म ‘तड़प’ में लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी। इस फिल्म की इसी साल सितंबर तक रिलीज होने की चर्चा है। इस फिल्म के अलावा सारा टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘हीरोपंती 2’ में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं। फिल्म में तारा एक विलन रिटर्न्स की शूटिंग भी कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



