‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के अभिनेता Shailesh Lodha के पिता श्याम सिंह लोढ़ा का जोधपुर में निधन हो गया। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने पिता के निधन की खबर शेयर की है। टीवी सेलिब्रिटी और कवि Shailesh Lodha के पिता पिछले करीब डेढ़ महीने से बीमार चल रहे थे। जानकारी के अनुसार उनकी दोनों किडनियां खराब थीं। ऐसे में उन्हें 1 सप्ताह में 3 बार डायलसिस किया जाता था। उनके निधन से इंडस्ट्री और साहित्य जगत में मातम छाया हुआ है।
- ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के अभिनेता शैलेश लोढ़ा के पिता श्याम सिंह लोढ़ा का जोधपुर में निधन हो गया
- टीवी सेलिब्रिटी और कवि शैलेश लोढ़ा के पिता पिछले करीब डेढ़ महीने से बीमार चल रहे थे
- जानकारी के अनुसार उनकी दोनों किडनियां खराब थीं
शैलेश लोढ़ा के पिता का निधन
श्याम सिंह लोढ़ा सोशल वर्कर थे। वह पिछले डेढ़ महीने से बीमार थे और परिवार के कई प्रयासों के बावजूद उन्होंने अपनी बीमारी के कारण दम तोड़ दिया। वहीं शैलेश लोढ़ा ने पोस्ट के जरिए पिता के साथ अपने रिश्ते के बारे में कुछ खास बातें भी शेयर की हैं। शैलेश ने अपने पिता के साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘मैं जो भी हूं, आपकी परछाई हूं। आज, जब सूरज ने दुनिया को रोशन किया, तब मेरे जीवन में अंधेरा छा गया। पापा हमें छोड़कर चले गए।’ अभिनेता के इस पोस्ट से सोशल मीडिया पर हलचल मची हुई है।
View this post on Instagram
पिता के निधन बाद शैलेश लोढ़ा ने लिया ये फैसला
शैलेश लोढ़ा ने अपना दुख और खालीपन शेयर करते हुए कहा कि ये कुछ शब्द उनके दर्द को पूरी तरह से व्यक्त नहीं कर सकते हैं। पोस्ट में भारी मन से उन्होंने ये भी लिखा है कि पिता आखिरी बार मुझे ‘बबलू’ नाम से पुकारो न। इस पोस्ट से उनके बीच के गहरे रिश्ते के बारे में साफ पता चल रहा है। वहीं शैलेश लोढ़ा ने पिता के नेत्रदान का फैसला लिया। आज दोपहर आई बैंक सोसाइटी की टीम बासनी स्थित एक्टर के घर पहुंची थी।
View this post on Instagram
शैलेश लोढ़ा के पिता का अंतिम संस्कार
शैलेश सिटकॉम में तारक मेहता का किरदार निभाने के लिए मशहूर हैं। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 10 बजे सिवांची गेट शमशान घाट पर शैलेश लोढ़ा के पिता श्याम सिंह लोढ़ा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। हालांकि, मेकर्स के साथ चल रहे विवाद के चलते एक्टर ने शो छोड़ दिया था। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले 15 सालों से चल रहा है। दिलीप जोशी शो में जेठालाल का किरदार निभाते हैं। दिशा वकानी पहले दया का किरदार निभाती थीं। हालांकि, अब वह शो का हिस्सा नहीं हैं।


Download Android App
Download iOS App



