सेरोगेसी पर दिए गए बयानों पर तस्लीमा नसरीन ने दी सफाई, कहा- प्रियंका और निक से कोई लेना-देना नहीं

Summary :

लेखिका तसलीमा नसरीन सरोगेसी के जरिए होने बच्चों को रेडीमेड बेबी बताया था। अब तसलीमा नसरीन ने सफाई दी है कि उनका निशाना सरोगेसी के लिए था न कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के लिए।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बीते दिनों एक बेटी के माता-पिता बने हैं। कपल का ये बच्चा सरोगेसी के जरिए हुआ था। इसके बाद फेमस राइटर तसलीमा नसरीन ने सरोगेसी पर निशाना साधते हुए बैक-टू-बैक कई ट्वीट किए थे। यहां तक कि तस्लीमा नसरीन ने सरोगेसी के जरिए होने बच्चों को रेडीमेड बेबी तक कह दिया था। अब लेखिका ने एक बार ट्वीट कर अपनी सफाई पेश की है।
तस्लीमा नसरीन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक और ट्वीट किया है। तस्लीमा नसरीन ने लिखा है, ‘मेरे सरोगेसी वाले ट्वीट्स सरोगेसी पर मेरी अलग राय के बारे में हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस से इसका कोई लेना-देना नहीं है। मैं इस कपल से प्यार करती हूं।’


तस्लीमा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘सरोगेसी पर मेरे राय पर लोग मुझे गाली दे रहे हैं। वे कह रहे हैं कि मेरी पुरानी सोच है कि मैं किराए पर गर्भ नहीं लेती। मेरा सुझाव है कि बेघर बच्चों को गोद ले और गरीब महिलाओं का शारीरिक शोषण न करें। सच में ये किसी भी तरह से इन लक्षणों के लिए बच्चों को पैदा करने के लिए पुरानी सोच है।’


इसके असावा तसलीमा ने कुछ पुराने ट्वीट्स भी शेयर किए है। जिनमें प्रियंका चोपड़ा और तसलीमा नसरीन एक दूसरे की तरीफ करते नजर आ रहे हैं। सरोगेसी पर हमला करते हुए तसलीमा ने कई ट्वीट्स किये थे। लेकिन हल्ला कुछ को ही लेकर मचा था।

1. ‘कैसे उन महिलाओं को मां बनने की भावना आती होगी जो सरोगेसी के जरिए रेडीमेड बेबीज की मां बनती हैं। क्या उनकी भी एक समान भावना होती होगी, जैसी भावना खुद बच्चे को जन्म देकर होती है।’
2. ‘सरोगेसी सिर्फ गरीब महिलाओं के चलते संभव है। यही वजह है कि अमीर तबका समाज में गरीबी को बनाए रखना चाहते हैं। अगर आप इतना ही चाहते हैं कि बच्चा पाले तो बेघर बच्चों को गोद लें। गुण तो बच्चों को विरासत में मिलने चाहिए। ये केवल एक स्वार्थी अंहकार है।’

Desk Team