बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के क्रिकेटर विराट कोहली कभी भी कपल गोल्स देने से चूकते नहीं है। अपने सीक्रेट रिलेशन के बाद एक अंतरंग शादी तक, इस जोड़े ने प्रूफ कर दिया कि, वो अपने रिश्ते को सबसे आगे रखते हैं और मीडिया की सुर्खियों से इसे दूर रखना चाहते हैं। वैसे किंग कोहली ने कई बार इंटरव्यू में यह भी कहा है कि अनुष्का उनके जीवन में शांति लाई हैं और उन्हें कंप्लीट किया है।

ऐसा अक्सर होता है जब विराट और अनुष्का दोनों में से कोई भी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात करना नहीं पसंद करते हैं। मगर हाल ही में विराट कोहली के टीममेट ने एक बेहद दिलचस्प किस्से का खुलासा किया है। तो चलिए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा?

दोस्त ने विराट के लिए कही ये बात
हाल ही में विराट के ‘अंडर-19’ दिल्ली टीम के साथी प्रदीप सांगवान ने अपनी दोस्ती को याद करते हुए एक किस्से को साझा किया है। एक ब्लॉग में प्रदीप ने खुलासा किया कि, उन्होंने सोचा था कि, विराट बदल गए होंगे, लेकिन वो अभी भी पहले जैसे ही हैं। हालांकि, अपनी पत्नी अनुष्का के सामने वो एक ‘गुड बॉय’ बन जाते हैं।

उन्होंने लिखा, मेरी विराट से हाल ही में किसी समारोह में मुलाकात हुई थी। मुझे लगा वो बदल गए होंगे। जैसे ही अनुष्का कमरे के दूसरी तरफ गईं, भाई चालू हो जाते हैं। जैसे ही उनकी पत्नी लौटीं, वो शांत हो जाते हैं। उनकी पत्नी जैसे ही किसी से मिलने गईं, दिल्ली के विराट कोहली फिर उसी पुराने अंदाज में बात करने लग जाते हैं।

मालूम हो 4 मार्च 2022 का दिन विराट कोहली के बेहद खास और यादगार रहा है, क्योंकि इसी दिन पूर्व भारतीय कप्तान कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 100वां मैच खेला था। मैच से पहले उन्हें ये उपलब्धि हासिल करने के लिए सम्मानित भी किया गया था। इस दौरान उनकी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा भी अपने पति के साथ नजर आयी थीं।

बताते चले, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी रचाई थी। तभी से ये कपल अपना खुशहाल जीवन जी रहे हैं। वहीं 11 जनवरी 2021 को कपल ने अपने पहली बेबी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने वामिका शर्मा कोहली रखा है।


Download Android App
Download iOS App



