कहानी किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी है। पिता तमिल सिनेमा के एक मशहूर डायरेक्टर थे और अपने बेटे के गले में डॉक्टर का स्टेथोस्कोप देखना चाहते थे। लेकिन बेटे की आंखों में तो बड़े पर्दे का हीरो बनने का सपना तैर रहा था। जब पिता ने फिल्मों में एंट्री देने से साफ मना कर दिया, तो बेटा घर से भाग गया और एक चिठ्ठी छोड़कर गया, जिसपर लिखा था- ‘मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना।’ ढूंढने के लिए भागदौड़ शुरू हुई और आखिरकार वह लड़का कहीं दूर नहीं, बल्कि पास के ही एक सिनेमाघर में मिला।
पिता उसे वापस घर ले आए और बाद में इसी जिद ने उसे सिनेमा का एक चमकता हुआ सितारा बना दिया। ये कहानी किसी और की नहीं, बल्कि तमिलनाडु के CM विजय की है। जिन्होंने न सिर्फ सिनेमा में, बल्कि राजनीति में भी अपनी पकड़ मजबूत की। आज, 22 जून को थलापति विजय का जन्मदिन है (Thalapathy Vijay Birthday) और वह 52 साल के हो गए हैं।
Rahul gandhi wishes Thalapathy Vijay: राहुल गांधी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के जन्मदिन पर कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी ने उन्हें खास अंदाज़ में शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी और थलापति विजय के रिश्ते काफी मजबूत हैं। उन्होंने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा ‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, थिरु जोसेफ विजय को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और आपके सभी प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं। तमिल लोगों के अधिकारों, सम्मान और आकांक्षाओं की रक्षा करने तथा राज्य की प्रगति के लिए मिलकर काम करने में मैं आपके साथ हूं।’
Wishing the Chief Minister of Tamil Nadu, Thiru Joseph Vijay, a very happy birthday.
I wish you good health and success in all your efforts. I stand with you in defending the rights, dignity, and aspirations of the Tamil people, and in working together for the state’s progress.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 22, 2026
चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की करियर की शुरुआत
थलापति विजय का जन्म 22 जून 1974 को तमिलनाडु की राजधनी चेन्नई में हुआ था। इनका असली नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। उनके पिता एस. ए. चंद्रशेखर, जो तमिल सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर हैं और मां शोभा चंद्रशेखर गायिका हैं। विजय ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया। इसमें वेत्री, कुदुंबम, वसंत रागन, सत्तम ओरु विलैयाट्टु और इथु एंगाल नीथी जैसी फिल्में शामिल हैं।
18 साल की उम्र में बने हीरो

चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम करने के बाद उन्होंने लीड एक्टर के रूप में काम करने की इच्छा जाहिर की, तो पिता ने मना कर दिया। इसी से नाराज होकर विजय घर छोड़कर चले गए। हालांकि पिता ने उन्हें एक थिएटर से ढूंढ निकाला, वहां वह फिल्म देखते हुए पाए गए।
विजय ने महज 18 साल की उम्र में अपना करियर लीड एक्टर के रूप में शुरू किया। लीड एक्टर में रूप में उनकी पहली फिल्म ‘नालैया थीरपू’ थी, जो 1992 में आई थी। इसके बाद उन्होंने रफ्तार पकड़ी और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
Thalapathy Vijay News: देश के तीसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री

विजय थलापति अब राजनीति में हैं। उन्होंने फरवरी 2024 में अपनी राजनीतिक पार्टी ‘तमिलगा वेट्ट्री कज़गम’ (TVK) बनाई थी। दो साल बाद यानी 2026 में तमिनाडु विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी चुनावी मैदान में उतरी और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। विजय ने राज्य में 234 सीटों में से 108 सीटें जीती थी। इसके बाद बहुमत हासिल कर वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए। थलपति विजय 648 करोड़ रूपये की संपत्ति के साथ देश के तीसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं।


Download Android App
Download iOS App




