बॉलीवुड की इन जोड़ियों ने नहीं दी एक भी हिट फिल्म

Summary :

NULL

बॉलीवुड में कई ऐसी जोडिय़ां बनी हैं जिन्होंने साथ में फिल्में की हैं लेकिन एक भी हिट फिल्म नहीं दे पाए हैं। बॉलीवुड फिल्मों में एक ऐसी ही जोड़ी रही है श्रीदेवी और सलमान खान की जिनकी एक भी हिट फिल्म नहीं है।

सलमान खान और श्रीदेवी ने चंद्रमुखी और चांद का टुकड़ा जैसी फिल्मों में के साथ काम किया है लेकिन वह दोनों ही फिल्में काफी सुपरफ्लॉप रही थीं। आज हम आपको बॉलीवुड की उन जोडिय़ों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने के साथ स्क्रीन शेयर करने क बाद भी एक भी हिट फिल्म नहीं दे पाए हैं।

बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी अब हमारे बीच में नहीं रहीं हैं। श्रीदेवी की 24 फरवरी को दुबई के एक होटल के रूम के बाथटब में डूब कर मौत हो गई। श्रीदेवी ने अपने फिल्मी कैरियर में लगभग 300 फिल्मों में काम किया था।

जानिए बॉलीवुड की कौन सी हैं वह जोडिय़ां जिन्होंने एक भी हिट फिल्म नहीं दी है।

शाहरुख खान – रवीना टंडन

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और रवीना टंडन ने फिल्म ‘ये लम्हे’ और ‘जमाना दीवाना’ में एक साथ काम किया लेकिन दोनों ही फिल्में फ्लॉप रही।

संजय दत्त – लारा दत्ता
फिल्म ‘ब्लू’ और ‘जिंदा’ में संजय दत्त और लारा दत्ता ने एक साथ काम किया। ये दोनों ही फिल्में सुपरफ्लॉप रही। इसके बाद ये दोनों किसी भी फिल्म में साथ नजर नहीं आए।
गोविंदा – मनीषा कोइराला
गोविंदा और मनीषा कोइराला ने साथ में ‘अचानक’ और ‘महाराजा’ फिल्में की। ये दोनों ही फिल्में फ्लॉप रही। इसके बाद दोनों ही किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए।
संजय दत्त – बिपाशा बसु
संजय दत्त और बिपाशा बसु की जोड़ी ने भी कोई हिट फिल्म नहीं दी। दोनों ने फिल्म ‘रुद्राक्ष’ और ‘लम्हा’ में साथ काम किया था। ​
सोनाली बेंद्रे – शाहरुख खान
शाहरुख खान और सोनाली बेंद्रे ने ‘डुप्लिकेट’ और ‘इंग्लिश बाबू देसी मेम’ में साथ काम किया। ये फिल्में भी नहीं चली। दोनों की जोड़ी दोबारा किसी भी फिल्म में नहीं दिखी।
सैफ अली खान – ट्विंकल खन्ना
सैफ अली खान और ट्विंकल खन्ना ने ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’, ‘दिल तेरा दीवाना’ और ‘ये है मुंबई मेरी जान’ में काम किया था। लेकिन ये फिल्में भी फ्लॉप ही रही।
संजय दत्त – अमीषा पटेल
संजय दत्त और अमीषा पटेल ने ‘चतुर सिंह 2 स्टार’ और ‘तथास्तु’ में साथ स्क्रीन शेयर किया। लेकिन ये दोनों ही फिल्में फ्लॉप रही।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ

Desk Team