The Diary of Manipur Teaser: महाकुंभ मेले में वायरल होकर रातोंरात पहचान बनाने वाली मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में हैं। एक साल बाद उन्होंने प्रयागराज के माघ मेले में वापसी की है, लेकिन इस बार वजह सिर्फ उनकी मौजूदगी नहीं, बल्कि बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस उनकी एंट्री भी है। कभी माला बेचने वाली मोनालिसा अब बड़े पर्दे पर नजर आने जा रही हैं। वह अभिनेता राजकुमार राव के भाई अमित राव के साथ फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में दिखाई देंगी, जिसका टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है और सोशल मीडिया पर उनकी परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है।
The Diary of Manipur Teaser: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर जारी

Maha kumbh Mela Monalisa अभिनीत पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का टीजर मंगलवार को प्रयागराज में लॉन्च किया गया। फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने फिल्म की पूरी टीम और कलाकारों के साथ एक निजी होटल में फिल्म का टीजर रिलीज किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि फिल्म की शुरुआत प्रयागराज की धरती से हुई थी, इसलिए इसका टीजर भी यहीं पर रिलीज किया गया है। सनोज मिश्रा ने कहा कि “द डायरी ऑफ मणिपुर” फिल्म 10 करोड़ के बजट में लगभग एक साल में बनकर तैयार हुई है। ये एक लव स्टोरी है और इसमें मुख्य भूमिका में मोनालिसा और प्रयागराज के एक्टर अभिषेक तिवारी हैं।
सनोज मिश्रा ने ये भी कहा कि ये फिल्म उनके सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के निर्माण में तमाम परेशानियां भी आईं, लेकिन इसके बावजूद ये फिल्म लगभग बनकर तैयार है और अप्रैल के पहले हफ्ते में रिलीज होने की पूरी संभावना है। उन्होंने कहा कि ढाई घंटे की इस फिल्म में चार-पांच गाने भी हैं, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। उन्होंने कहा है कि ये लव स्टोरी देश की राजधानी दिल्ली से नॉर्थ ईस्ट मणिपुर को कनेक्ट करती है। ये फिल्म मणिपुर में शूट हुई है। 5 फीसदी फिल्म नेपाल और 80 फीसदी फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में पूरी हुई है।
Monalisa First Movie मोनालिसा की फिल्म में नहीं होगी आवाज

फिल्म मिलने के बाद मोनालिसा को एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई और ट्रेनिंग के लिए पहले इंदौर और फिर मुंबई भेजा गया। शुरुआत में उन्हें सिर्फ अपना नाम लिखना आता था। इस पर निर्देशक ने कहा, ‘यह एक चुनौती भरा काम था, लेकिन मोनालिसा बहुत मेहनती और समर्पित हैं। मैंने म्यूजिक वीडियो के अलावा दो साउथ फिल्मों की शूटिंग में भी उनकी मदद की है। अभी उन्हें उच्चारण की समस्या है, इसलिए फिल्म में डबिंग का सहारा लिया गया है। हालांकि उन्होंने एक्टिंग को अच्छी तरह से अपनाया है और उनकी मासूमियत ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।’
Monalisa First Film Release Date सोशल मीडिया के जरिए खुद….

महाकुंभ के बाद मोनालिसा ने खुद को निखारने के लिए कड़ी मेहनत की। पढ़ाई की, एक्टिंग की ट्रेनिंग ली और सोशल मीडिया के जरिए खुद को तैयार किया। अब दर्शक उनकी पहली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Also Read: Ranveer Singh पर मंडराया मौत का साया, एक्टर को करोड़ों रूपये ना देने की मिलेगी सजा















