आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को 2 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी भी उनकी शादी की फोटोज से लेकर उनसे जुड़ी खबरें हर तरफ छाई हुई
हैं। अब उनके घर ‘वास्तु‘ के बाहर का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें 3-4 किन्नर दिखाई दे रहे हैं। ये सभी न्यूलीवेड
रणबीर-आलिया को आशीर्वाद देने और अपना शगुन लेने पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने मोटी रकम की
डिमांड की थी और घर के बाहर सड़क पर ही खूब डांस किया। सोशल मीडिया पर किन्नरों
के डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को एक पैपराजी
अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में किन्नर वास्तु के गेट के बाहर खड़े नजर आ
रहे हैं। उनके आसपास कई गार्ड्स भी खड़े दिख रहे हैं। तो वही किन्नर कैमरे की तरफ
देखते हैं और डांस करने लगते हैं और खुशी-खुशी नए जोड़े रणबीर-आलिया को आशीर्वाद
भी देते हैं।
वीडियो में किन्नर एक
शख्स से बात करती नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि वो शगुन की रकम को लेकर ही बात
कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रणबीर ने उन्हें अच्छी-खासी रकम दी थी, लेकिन उन्होंने
लेने से मना कर दिया। ये भी बताया जा रहा है कि किन्नरों ने शगुन में 90 हजार
रुपये मांगे थे।
खबरों के मुताबिक आलिया
और रणबीर का रिसेप्शन भी वास्तु में किया जाना है। शादी की ही तरह रिसेप्शन में भी
सिर्फ फैमिली मेंबर्स और फिल्म इंडस्ट्री के करीबी लोग ही शामिल होंगे। पहले आलिया
और रणबीर किसी फाइव स्टार होटल में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देने वाले थे, लेकिन
फिर दोनों ने सिक्योरिटी की वजह से वास्तु में ही रिसेप्शन पार्टी करने का प्लॉन
बनाया है।
शादी के बाद अब आलिया और
रणबीर की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हुई हैं। आलिया ने कुछ
घंटे पहले ही मेहंदी फंक्शन की खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं। जिस पर फैंस जमकर अपना
प्यार लुटा रहे है।


Download Android App
Download iOS App






