एक्टर रवि दुबे अपनी एक तस्वीर के चलते सुर्खियों में आ गए है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की जिसने सबका ध्यान अपनी और खींच लिया। इस फोटो को देखने के बाद एक्टर के फैंस भी डर गए है। उन्हें एक्टर की चिंता सताने लगी है। दरअसल, रवि दुबे इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज वेब सीरीज ‘मत्स्य कांड’ को लेकर काफी सुर्खियों में बनें हुए हैं। वह एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं।
इसी बीच रवि की एक हैरान कर देने वाली तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस फोटो को देखने के बाद उनके फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं। टीवी के जाने माने एक्टर रवि दूबे ने अपने इंस्टाग्राम अकउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में रवि दुबे के चेहरे पर काफी सारी चोटें दिख रही हैं जिसकी वजह से वह काफी डरावना लग रहे हैं।
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि जहां एक तरफ रवि के चेहरे पर घाव नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ से उनका चेरहा जला हुआ सा दिख रहा है। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस शॉक्ड होने के साथ ही काफी परेशान दिख रहे हैं। हर कोई इस तस्वीर के पीछे की कहानी जानना चाह रहे हैं।

अगर आप भी अपने चहेते स्टार की इस तस्वीर को देखकर परेशान हैं तो बता दें कि उन्हें सच में कोई चोट नहीं लगी है। वह पूरी तरह से ठीक हैं और उनका चेहरा भी सुरक्षित है। उनके फेस पर ये चोटें सिर्फ मेकअप से बनाया गया है। उन्हें कोई चोट नहीं लगी है। साथ ही आपको ये भी बता दें रवि दूबे का ये लुक उनकी हालिया रिलीज हुई वेब सीरीज ‘मत्स्य कांड’ के लिए अपनाया था। रवि दुबे ‘मत्स्य कांड’ के लिए खूब वाहवाही लूट रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



