The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 3: कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ कई विवादों में फंसने के बाद 27 फरवरी की शाम सिनेमाघरों में रिलीज की गई। इस मूवी ने पहले दिन भले ही कम कमाई की थी लेकिन शनिवार के कलेक्शन को देखकर निर्माताओं की चिंता तुरंत खत्म हो गई थी। मेकर्स को पूरी उम्मीद थी कि अगर यह मूवी सुबह-सुबह रिलीज होती तो, यह बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 15 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रहती। आइए देखें इन तीन दिनों में ‘द केरला स्टोरी 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये की कमाई की है।
The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 3: फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ का फर्स्ट वीकेंड का कलेक्शन

फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ का डायरेक्शन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। इस फिल्म का शुक्रवार का कलेक्शन ठीक नहीं रहा था। इसके बाद फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के बाद तीसरे यानी रविवार को 4.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म के तीन दिनों के कलेक्शन पर नजर डालें तो पहले दिन 75 लाख रुपये, दूसरे दिन 4.65 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 4.51 करोड़ रुपये की कमाई की है।फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ने पहले वीकेंड पर तीन दिनों में 9.91 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म को पसंद किया जा रहा है।
फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर हुआ जमकर विवाद

फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही विवाद होना शुरू हो गया था। फिल्म के डायलॉग से लेकर सीन को लेकर आपत्ति जताई गई। फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर केरल हाई कोर्ट में याचिका दी गई थी कि इसमें केरल राज्य की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है इसलिए रिलीज पर रोक लगनी चाहिए। कोर्ट की सिंगल बेंच ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए फिल्म पर 15 दिन की रोक लगा दी थी।
इसके बाद कोर्ट की डिवीजन बेंच के पास गए और फैसला उनके पक्ष में आया और फिल्म की रिलीज पर लगी रोक हटा दी गई। हालांकि, फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ 27 फरवरी को देर शाम रिलीज हो पाई। अब इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला रहा है।
‘द केरल स्टोरी 2’ की कहानी

‘द केरल स्टोरी 2‘ भारत के कई हिस्सों की कई लड़कियों की कहानी को दिखाती है। ये कथित धर्मांतरण और सामाजिक दबाव जैसे संवेदनशील विषयों को भी उठाती है। इसमें लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन करने का मुद्दा गहराई से उठाया गया है। विपुल अमृतलाल शाह की प्रोड्यूस्ड और कामाख्या नारायण सिंह की निर्देशित इस फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा, सुमित गहलावत और अर्जन सिंह औजला ने लीड रोल किए हैं। यह फिल्म 27 फरवरी, 2026 को रिलीज हुई थी। 28 से 30 करोड़ रुपये इसका बजट बताया जा रहा है।
Also Read: The Kerala Story 2 के मेकर्स अब लेंगे चैन की सांस, जाने कोर्ट ने बैन पर क्या सुनाया नया फैसला?


Download Android App
Download iOS App




