The Kerala Story 2 Box Office Day 9: ‘द केरला स्टोरी 2’ को रिलीज होने से पहले कोर्ट के कई चक्कर काटने पड़े थे. हालांकि तबसे ही ये फिल्म खबरों में आ गई थी. फिल्म अपने कंटेंट की वजह से विवादों में रही, वहीं फिल्म को एजेंडा फिल्म भी बताया गया. लेकिन इसके बावजूद भी द केरला स्टोरी 2 को दर्शकों और ट्रेड एनालिस्ट से ठीक-ठाक रिव्यू मिले हैं. ऐसे में अब बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के कलेक्शन में ग्रोथ देखने को मिल रही है. तो चलिए एक नजर डालते हैं द केरला स्टोरी 2 के कलेक्शन पर.
The Kerala Story 2 Goes Beyond: द केरला स्टोरी 2 का बॉक्स ऑफिस

Sacnilk की एक रिपोर्ट के मुताबिक, द केरला स्टोरी 2 ने दूसरे शनिवार को 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म के दूसरे शनिवार के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियल सामने नहीं आए हैं. लेकिन अगर फिल्म ने नौवें दिन 3.75 करोड़ की कमाई की है. तो फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 29.40 करोड़ हो गया है. फिल्म को नौवें दिन 15.13 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. मॉर्निंग शोज में फिल्म को 8.03 परसेंट, दोपहर के शोज में 14.24 परसेंट, शाम के शोज में 14.82 परसेंट और रात के शोज में 23.44 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.
The Kerala Story 2 Earnings: द केरला स्टोरी 2 का डे वाइज कलेक्शन

जानकारी के लिए आपको बता दें कि द केरला स्टोरी 2 ने सिर्फ 75 लाख से ओपनिंग की थी. लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 520 परसेंट की ग्रोथ दिखी और फिल्म ने 4.65 करोड़ की कमाई की. तीसरे दिन फिल्म ने 4.75 करोड़ कमाए. चौथे दिन फिल्म ने 2.5 करोड़ का कलेक्शन किया. पांचवें दिन फिल्म ने 4 करोड़ कमाए. छठे दिन फिल्म ने 3.5 करोड़ का बिजनेस किया. सातवें दिन फिल्म ने 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया.
पहले हफ्ते में फिल्म का टोटल कलेक्शन 22.9 करोड़ रहा. वहीं आठवें दिन फिल्म ने 2.75 करोड़ कमाए थे. लेकिन इतनी कमाई करने के बाद भी फिल्म अब तक अपने बजट को रिकवर नहीं कर पाई है. कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म 30 करोड़ के बजट में बनी है, ऐसे में ये अपने बजट को रिकवर करने के बेहद नजदीक है.
The Kerala Story 2 Box Office Day 9: क्या है फिल्म की कहानी?

इस फिल्म को कामाख्या नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को सनशाइन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिती भाटिया, ऐश्वर्या ओझा, सुमित गहलावत और अर्जुन सिंह औजला लीड रोल में हैं. फिल्म में तीन ऐसी लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जिन्हें दूसरे धर्म के लड़कों से प्यार होता है और वो घरवालों के खिलाफ जाकर शादी कर लेती हैं. इसके बाद वो अपनी जिंदगी में कैसे परेशानियों का सामना करती हैं और खुद की लाइफ पर रिग्रेट क्यों करती हैं ये सारी चीजें आपको फिल्म देखने पर पता चलेंगी.


Download Android App
Download iOS App




