एक तरफ विवादों में घिरी फिल्म The Kerala Story, तो वही AR Rahman ने हिन्दू-मुस्लिम की दी एक नई मिसाल

Summary :

बॉलीवुड की हालिया रिलीज़ हुई फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। 30 करोड़ से बनी इस फिल्म को लेकर कई राजनितिक पार्टियों ने आपत्ति जताते हुए इस फिल्म को बैन करने की मांग की है। वही कुछ लोगो का कहना है इस फिल्म ने केरल की छवि ख़राब करने की कोशिश की है।

इसी बीच ऑस्कर विनिंग सिंगर एआर रहमान ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें हिंदू-कपल को शादी के फेरे लेते देखा जा सकता है। दिलचस्प बात ये है कि ये कपल एक मस्जिद के अंदर शादी कर रहा है।

एआर रहमान ने जो वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है ये लगातार वायरल होती नजर आ रही है। वही ये वीडियो चर्चाओं में इसीलिए भी आई है क्योकि फिल्म  ‘द केरला स्टोरी’ पर विवाद जमकर हो रहा है, ऐसे में इस वीडियो का वायरल होना इस बात का सबूत है कि लोग अपने मजहब को लेकर क्या सोचते है और क्या करना चाहते है? 
वही इस वीडियो को शेयर करते हुए सिंगर ने इस वीडियो को कैप्शन दिया है- उन्होंने लिखा शानदार, इंसानियत के लिए प्यार बिना किसी शर्त और उपचार के होना चाहिए। आपको बता दे ट्विटर पर आई ये वीडियो सल्ल 2022 का है। जहा एक कपल अंजू और शरत शादी करते दिखाई दे रहे है। 
बता दे अंजू की माँ की हालत ठीक नहीं थी! उन्होंने मस्जिद कमेटी से मदद की मांग की और कमेटी ने हामी भरदी। इतना ही नहीं इस शादी के लिए पूरी तयारी हिन्दू रीती-रिवाज से की गयी थी। वही इस शादी में लगभग 1000 लोगों के शामिल होने का इंतजाम किया गया था। इतना ही नहीं केरल के सीएम पिनरई विजयन ने भी फेसबुक पर कपल को बधाई दी थी।

Desk Team