फिल्म ‘द लॉयन किंग’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम, ताबड़तोड़ कमाई के साथ बनाया रिकॉर्ड

Summary :

फिल्म ‘द लॉयन किंग’ कमाई के मामले में अब तक रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों की ओपनिंग डे कलेक्शन में तीसरे स्थान पर कब्जा कर चुकी है और इस वीकेंड एक और नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर है।

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर डिजनी की फिल्म ‘द लॉयन किंग’ का जादू जमकर बोल रहा है। दुनियाभर में जहां इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित किये है वहीँ फिल्म के हिन्दी संस्करण ने बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का परचम लहरा दिया है।   
 फिल्म ‘द लॉयन किंग’ कमाई के मामले में अब तक रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों की ओपनिंग डे कलेक्शन में तीसरे स्थान पर कब्जा कर चुकी है और इस वीकेंड एक और नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर है। 
पहले दिन की ओपनिंग के हिसाब से ‘द लॉयन किंग’ ने पहले दिन 10 करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई की थी।  इस फिल्म से आगे एवेंजर्स एंडगेम पहले स्थान पर और कैप्टन मारवेल दुसरे स्थान पर है। हालांकि एनीमेशन फिल्म के तौर पर लॉयन किंग नंबर एक स्थान पर है। 
फिल्म ‘द लॉयन किंग’ ने अब तक 3 दिनों में कुल 35 करोड़ 97 लाख रुपये का कलेक्शन किया है और रविवार के दिन फिल्म का कलेक्शन 50 करोड़ के आसपास  जताई जा रही है।  
जॉन फैवर्यू निर्देशित फिल्म द लॉयन किंग को लेकर भारतीय दर्शकों में इसलिए भी काफी क्रेज है क्योंकि इस फिल्म में किरदार मुफासा को शाहरुख़ खान ने आवाज दी है और वहीँ लीड किरदार सिम्बा को शाहरुख़ कहँ के बेटे आर्यन खान ने आवाज दी है। 
इस स्टार डबिंग को फैंस काफी पसंद कर रहे है और साथी ही बता दें पुम्बा और टिमॉन के किरदारों को दी गई संजय मिश्रा और श्रेयस तलपडे ने आवाज देकर और भी मनोरंजक बना दिया है। 
फिल्म के कॉमेडी सीन दर्शकों को काफी पसंद आ रहे है और उम्मीद ये भी है की फिल्म अपने दुसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन और बढ़ेगा। रविवार को भी फिल्म के अधिकतर शो हाउस फुल रहे है।

Ujjwal Jain