बॉक्स ऑफिस पर बढ़ी ‘योद्धा’ की रफ्तार, तीसरे दिन कमा डाले इतने करोड़

Summary :

फिल्म ‘योद्धा’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट चर्चा में बनी हुई है। ‘योद्धा’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा का जबरस्त एक्शन अवतार देखने को मिला है। ‘योद्धा’ में दिशा पाटनी और राशि खन्ना भी लीड रोल में हैं। हालांकि, फिल्म ने ओपनिंग डे पर कुछ खास कलेक्शन नहीं किया था। वहीं हर बढ़ते दिन के साथ इसकी कमाई में भी बढ़ोतरी हो रही है। अब इसके तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म ‘योद्धा’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है वहीं हर बढ़ते दिन के…

फिल्म ‘योद्धा’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट चर्चा में बनी हुई है। ‘योद्धा’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा का जबरस्त एक्शन अवतार देखने को मिला है। ‘योद्धा’ में दिशा पाटनी और राशि खन्ना भी लीड रोल में हैं। हालांकि, फिल्म ने ओपनिंग डे पर कुछ खास कलेक्शन नहीं किया था। वहीं हर बढ़ते दिन के साथ इसकी कमाई में भी बढ़ोतरी हो रही है। अब इसके तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

  • फिल्म ‘योद्धा’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है
  • वहीं हर बढ़ते दिन के साथ इसकी कमाई में भी बढ़ोतरी हो रही है

फिल्म ‘योद्धा’ तीसरे दिन का कलेक्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ को वीकेंड का जबरदस्त फायदा मिला है। सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर इस फिल्म की कमाई में तीसरे दिन उछाल देखने को मिला है।  एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने पहले दिन भारत में 4.25 करोड़ रूपये की कमाई की है। दूसरे दिन ‘योद्धा’ ने 5.75 करोड़ रूपये की कमाई की है। ऐसे में ये फिल्म वीकेंड में और बेहतर कमाई कते हुए तीसरे दिन फिल्म ने 7 करोड़ रूपये कमा लिए। तीन दिनों में ‘योद्धा’ ने 16. 5 से ज्यादा की कमाई कर ली है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ की हालत हुई खराब

अदा शर्मा की ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ की हालत बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से ही बहुत खराब है. फिल्म को क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यूज मिले थे. पिछले तीन दिनों से ये फिल्म करोड़ों की बजाय लाखों में कमाई कर रही है. पहले दिन फिल्म ने 40 लाख और दूसरे दिन 75 लाख रुपये का बिजनेस किया था. सैकनिल्क के अनुसार, अदा शर्मा की ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ ने रविवार को 90 लाख रुपये का बिजनेस किया है. फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक टोटल कमाई सिर्फ 2.05 करोड़ हो पाई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Adah Sharma (@adah_ki_adah)

 

 

फिल्म ‘योद्धा’ की स्टार कास्ट

फिल्म ‘योद्धा’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा दिशा पटानी और राशि खन्ना भी लीड रोल में दिखे। इस फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन देखने को मिला है। योद्धा टास्क फोर्स के कमांडिंग ऑफिसर अरुण कात्याल के एक बचाव अभियान पर बेस्ड इस फिल्म में बहुत कुछ धमाकेदार देखने को मिला है। बता दें की सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ के साथ-साथ 15 मार्च को सिनेमाघरों में अदा शर्मा की फिल्म ‘बस्तर-द नक्सल स्टोरी’ भी रिलीज हुई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

फिल्म ‘योद्धा’ के बारे में

फिल्म ‘योद्धा’ का निर्माण हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान ने किया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ को सागर अम्ब्रे ने लिखा है और उन्होंने ही पुष्कर ओझा के साथ मिलकर डायरेक्ट किया है। बता दें कि साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘थैंक गॉड’ के डेढ़ साल बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा निर्माता करण जौहर की फिल्म ‘योद्धा’ से बड़े पर्दे पर वापसी की है।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।