The Vvaan Box Office: Sidharth Malhotra की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, 3 दिन में कमाए इतने करोड़

Summary :

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फॉक हॉरर फैंटेसी थ्रिलर फिल्म 'The Vvan - Force of the Forrest' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में शानदार कमाई करते हुए हंगामा मचा दिया है। फिल्म ने महज तीन दिनों में ही 33 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसमें रविवार को हुई 14 करोड़ रुपये की बंपर सिंगल-डे कमाई भी शामिल है। जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, जनता के रिएक्शन क्या रहे।

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और ग्लैमरस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की नई फिल्म ‘The Vvan – Force of the Forrest’ इन दिनों सिनेमाघरों में खूब गदर मचा रही है। रिलीज के साथ ही इस फॉक हॉरर फैंटेसी थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है, और यही वजह है कि पहले ही वीकेंड में फिल्म ने शानदार कमाई कर डाली है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में कुल कितने करोड़ का कारोबार किया है।

पहले दिन की धीमी शुरुआत के बाद संडे को आया बॉक्स ऑफिस पर तूफान

The Vvaan Box Office
The Vvaan Box Office ( Source: Social Media)

फिल्म ने सिनेमाघरों में शुक्रवार को दस्तक दी थी। ओपनिंग डे यानी पहले दिन फिल्म ने भारत में लगभग 8 करोड़ रुपये की ठीक-ठाक कमाई के साथ शुरुआत की थी। लेकिन जैसे ही शनिवार और रविवार का दिन आया, सिंगल स्क्रीन और मास पॉकेट्स में फिल्म की डिमांड अचानक आसमान छूने लगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संडे यानी तीसरे दिन फिल्म ने अकेले भारत में करीब 14 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया है, जो इस वीकेंड का सबसे बड़ा सिंगल-डे आंकड़ा रहा है।

तीन दिनों में 33 करोड़ के पार पहुंचा टोटल कलेक्शन

The Vvaan Day 3 Collection
The Vvaan Day 3 Collection ( Source: Social Media)

ट्रेड एनालिस्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म ने पहले शनिवार को लगभग 11.25 करोड़ रुपये कमाए थे और रविवार के 14 करोड़ के आंकड़े को जोड़ लिया जाए, तो शुरुआती तीन दिनों (ओपनिंग वीकेंड) के भीतर ही इस फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 33.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। वहीं, अगर ग्रॉस और वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में शुरुआती तीन दिनों के भीतर लगभग 43 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

गांव की मिट्टी और खौफनाक कहानियों पर बेस्ड है फिल्म

The Vvan Force of the Forrest total earnings
The Vvan Force of the Forrest total earnings ( Source: Social Media)

फिल्म की इस शानदार सफलता से बॉलीवुड सेलेब्स भी काफी खुश हैं। बड़े डायरेक्टर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर फिल्म का वीडियो शेयर करके इसकी जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल सही निशाना लगाया है और यह सुपरहिट साबित हो रही है।

आपको बता दें कि इस कहानी में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक समझदार मुंबई के इंजीनियर (ऋषि) का किरदार निभाया है, जो अपनी पत्नी ममता (तमन्ना भाटिया) के साथ बिहार के (देवांचल) लोकेटेड अपने पैतृक गांव छठ पूजा के दौरान जाते हैं। गांव की लोक-कथाओं और डरावने अंधविश्वासों पर बेस्ड यह हॉरर-थ्रिलर दर्शकों को थियेटर्स तक खींचने में पूरी तरह कामयाब हो रही है।

Read More: Ranbir Kapoor 44th Birthday: 11 साल की उम्र में ही कैमरे पर आ गए थे Ranbir Kapoor, जानें..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।