थिएटर तो खुल जाएंगे लेकिन क्यों रिलीज़ नहीं होगी अक्षय कुमार की फ़िल्म सूर्यवंशी?

Summary :

थिएटर खुलने के बावजूद भी अक्षय कुमार की सूर्यवंशी को थिएटर में रिलीज नहीं किया जा रहा है. जिस फिल्म को पहले दिवाली पर रिलीज करने पर विचार किया जा रहा था, अब ऐसा नहीं होगा.

अनलॉक 5 के तहत केंद्र सरकार ने 15 अक्टूबर से सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति दी तो यह उम्मीद जताई जाने लगी कि 2020 की दिवाली सूनी नहीं जाएगी।ऐसे में सभी को उम्मीद है कि अब हर बड़ी फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. इस लिस्ट में अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी सबसे ऊपर है क्योंकि ये फिल्म बनकर तैयार है. लेकिन अब फैन्स के लिए बुरी खबर सामने आई है.
बताया जा रहा है कि थिएटर खुलने के बावजूद भी अक्षय कुमार की सूर्यवंशी को थिएटर में रिलीज नहीं किया जा रहा है. अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की फ़िल्म सूर्यवंशी इस साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्मों में शामिल थी और 24 मार्च को रिलीज़ होने वाली थी, मगर उसी वक़्त देश में कोरोना वायरस की महामारी ने ज़ोर पकड़ लिया और सिनेमाघर को बंद कर दिया गया, जिसके चलते सूर्यवंशी की रिलीज़ स्थगित कर दी गई। 
अब 15 अक्टूबर से 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाघर खोलने की कवायद शुरू की जा रही है। केंद्र सरकार ने इसके लिए कुछ गाइडलाइंस तय की हैं, जिनका पालन करना ज़रूरी होगा। मगर, सूर्यवंशी फिर भी दिवाली पर नहीं आएगी।ऐसे में फिल्म को रिलीज करने का कोई फायदा नहीं है. वहीं खबरें ऐसी भी हैं कि मेकर्स सूर्यवंशी को दिसंबर में रिलीज कर सकते हैं. लेकिन वो भी अभी फाइनल नहीं है. कोरोना की स्थिति को देखते हुए कोई भी फैसला लिया जाएगा.
वैसे इस समय दिवाली के मौके पर अक्षय की लक्ष्मी बॉम्ब रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बन चुका है. अब क्योंकि ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है, ऐसे में फिल्म की सफलता को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. इससे पहले अमिताभ की गुलाबो सिताबो ओटटी पर रिलीज कर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, ऐसे में अक्षय के लिए ये एक बड़ी चुनौती साबित होने वाला है.

Desk Team