बॉलीवुड में चल रहे कास्टिंग काउच और नेपोटिज्म पर एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने दिया बड़ा बयान

Summary :

बॉलीवुड में इन दिनों नेपोटिज्म को लेकर बवाल मचा हुआ है। अब ऑडियंस किसी भी स्टार किड की मूवी देखना नहीं चाहती

बॉलीवुड में इन दिनों नेपोटिज्म को लेकर बवाल मचा हुआ है। अब ऑडियंस किसी भी स्टार किड की मूवी देखना नहीं चाहती। सबका मानना है की स्टार किड्स की वजह से आउटसाइडर्स को और भी ज़्यादा स्ट्रगल करना पड़ता है। बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म पर अब एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने अपना रिएक्शन दिया है। 
बॉलीवुड में नेपोटिज्म और कास्टिंग काउच को लेकर ईशा कोप्पिकर ने हाल ही में मीडिया को इंटरव्यू दिया। ईशा ने नेपोटिज्म को लेकर कहा, ‘चाहे आप नेपोटिज्म कहें या फेवरेटिज्म, मैं मानती हूं कि ये हम जैसे आउटसाइडर्स के लिए नुकसान की बात होती है, लेकिन हर स्टार किड्स को इसका फायदा नहीं होता है।’ 
ईशा कोप्पिकर ने कहा, ‘बहुत से ऐसे स्टार किड्स हैं जो आए और ज्यादा कुछ नहीं कर पाए क्योंकि उनमें हुनर नहीं था। वहीं कुछ आउटसाइडर्स हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है जैसे माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा। यहां कैंप हैं, लेकिन मैं इस बारे में क्या कह सकती हूं? हो सकता है कि ये लोग उन लोगों के साथ काम करना चाहते हों जिन्हें वो पसंद करते हैं, उनके दोस्त और जो लोग उनकी बात सुनते हैं।’ 
ईशा ने आगे कहा, ‘मुझे नहीं पता है कि अंदर क्या होता है इसलिए मैं इस बारे में अंदाजा नहीं लगाना चाहती। मेरी भी शिकायतें हैं, लेकिन मैं बोलूंगी नहीं।’ साथ ही  ईशा कोप्पिकर ने बॉलीवुड में कास्टिंग काउच के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘बेशक ये भी होता है लेकिन ये निर्भर करता है कि आप क्या चाहते हैं। आपको कास्टिंग काउच के सहारे काम करना हैं, तो करो, बहुत सी एक्ट्रेसेस ने किया है और ऊंचे मुकाम पर भी पहुंची हैं लेकिन अगर आप नहीं चाहते हैं, तो ऐसा न करें। आपके पास हमेशा एक ऑप्शन होता है।’ बता दे अब ईशा कोप्पिकर के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। 

Desk Team