Gurmeet Choudhary के घर हुई चोरी, कीमती सामान लेकर फरार हुआ नौकर

Summary :

गुरमीत चौधरी के घर में नौकर ने कीमती सामान किया चोरी

गुरमीत चौधरी के घर में चोरी की घटना ने सभी को चौंका दिया है। नया हाउस हेल्पर कीमती सामान लेकर फरार हो गया। गुरमीत ने सोशल मीडिया पर इस घटना की जानकारी दी और बताया कि उनके घर की जांच के कारण ज्यादातर सामान वापस मिल गया। उनकी बेटियां सुरक्षित थीं, जो राहत की बात है।

टीवी के पॉपुलर एक्टर गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी, एक्ट्रेस देबिना बनर्जी हाल ही में मुंबई में अपने नए घर में शिफ्ट हुए थे। शिफ्टिंग की झलक देबिना ने अपने व्लॉग्स में भी शेयर की थी, लेकिन अब कपल के साथ कुछ ऐसा हो गया है, जिसकी खबर सुनकर हर कोई हैरान है. बता दें, गुरमीत और देबिना के घर में हाल ही में चोरी हो गई है और चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी का आरोपी उनका नया हाउस हेल्पर ही निकला। गुरमीत चौधरी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस घटना की जानकारी शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक अलर्ट पोस्ट करते हुए फैंस को इस मामले के बारे में बताया और सभी को अलर्ट रहने की सलाह दी।

Gurmeet Choudhary- Debina Bonnerjee

गुरमीत ने पोस्ट में क्या कहा

गुरमीत ने लिखा, “अलर्ट! आज एक नया हाउस वर्कर हमारे घर से कुछ सामान चुराकर फरार हो गया। ऊपरवाले का शुक्र है कि हम घर आने वाले हर शख्स की जांच करते हैं, जिससे हमने समय पर कार्रवाई कर ली।” उन्होंने आगे बताया कि घटना के वक्त वह खुद घर पर मौजूद थे और सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि उनकी दोनों बेटियां, लियाना और दिविशा, सुरक्षित कमरे में थीं। एक्टर ने लिखा, “मैं बहुत आभारी हूं कि मैं घर पर था। फौरन कार्रवाई करते हुए और कुछ जरूरी कॉल्स के जरिये हमने घर का ज्यादातर सामान वापस पा लिया। सबसे जरूरी बात यह है कि सभी लोग सुरक्षित हैं। यह घटना भले ही दुर्भाग्यपूर्ण रही, लेकिन यह एक चेतावनी भी है कि अपने घर में काम के लिए किसी को भी रखने से पहले उसकी पूरी जांच जरूर करें।”

Gurmeet Choudhary- Debina BonnerjeeSerial Anupamaa में आने वाला है ये बड़ा Twist, क्या एक बार फिर से घर छोड़ देंगी अनुपमा?

देबिना ने शेयर बेटियों की तस्वीर

इस घटना से ठीक पहले देबिना बनर्जी ने अपनी दोनों बेटियों के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “छोटे हाथ, बड़े दिल, पूरी लाइफ।” यह पोस्ट परिवार के खुशनुमा पलों को दर्शा रहा था, लेकिन चोरी की खबर ने फैंस को चौंका दिया।

Gurmeet Choudhary- Debina Bonnerjee

रियलिटी शो को लेकर चर्चा

बता दें, गुरमीत और देबिना जल्द ही रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस शो को लेकर भी दोनों सुर्खियों में हैं। यह घटना एक बार फिर यह साबित करती है कि प्राइवेट सिक्योरिटी और घर में काम करने वालों की जांच करना कितना जरूरी है। हालांकि गुरमीत के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने भी राहत की सांस ली कि परिवार सुरक्षित है और एक्टर की समझदारी से मामला समय रहते काबू में आ गया।

Yashika Jandwani