शादी से लौट रहे 9 लोगों की मौत, MP में बड़ा सड़क हादसा

Summary :

शादी से लौटते वक्त सड़क हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। शादी समारोह से लौट रहे परिवार के वैन पर सीमेंट से लदा ट्रक पलट गया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब 2.30 बजे हुई।

मध्य प्रदेश में झाबुआ के मेघनगर इलाके में तड़के सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में 9 लोगों की जान चली गई है। राजस्थान से सीमेंट लेकर आ रहा एक ट्रक मारुती वैन पर पलट गया। वैन में बैठे 11 लोगों में से 9 लोगों की जान चली गई। यह हादसा आज तड़के सुबह 3 से 4 बजे के बीच हुआ है।

सड़क हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत

क्या है पूरी घटना?

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में बुधवार तड़के सीमेंट से लदे ट्रेलर ट्रक के एक वैन पर पलट जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने कहा कि दुर्घटना सुबह करीब 2.30 बजे हुई जब पीड़ित एक ही परिवार के थे और शादी समारोह से लौट रहे थे।

पुलिस अधिकारी का बयान

झबुआ के पुलिस अधिकारी ने इस घटना को लेकर कहा है कि,”ट्रक मेघनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत संजेली रेलवे क्रॉसिंग के पास एक अस्थायी सड़क से निर्माणाधीन रेल ओवर-ब्रिज (आरओबी) को पार कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह एक वैन पर पलट गया। उन्होंने आगे बताया कि इस हादसे में 9 लोगों की मौत और 2 लोग घायल है।”

Today Gold Rate: सोने-चांदी के भाव में उछाल, जानें दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।