आये दिन अक्सर कोई न कोई बॉलीवुड अभिनेत्री ये शिकायत करती नजर आती है कि उन्हें अभिनेताओं के मुकाबले बेहद कम फीस मिलती है जबकि फिल्म को हिट कराने में उनका भी अहम किरदार होता है। आपको जानकार हैरानी होगी की बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी है जो फ्लॉप करियर के बावजूद करोड़ों की कमाई करती है। साथ ही सोशल मीडिया पर लाइम लाइट के मामले में भी ये फ्लॉप अभिनेत्रियां बॉलीवुड की नामचीन एक्ट्रेसेस को टक्कर देती है।
सोफिया हयात

बिग बॉस में आने के बाद सुर्ख़ियों में आयी मॉडल सोफी हयात अपने ऊलजलूल बयानों के लिए सुर्ख़ियों में रहती है। पहले इन्होने नन बनकर शारीरिक संबंध पर उपदेश दिया और फिर नन का चोला उतारकर शादी करली। मॉडलिंग के जरिये सोफी हयात करोड़ों की कमाई करती है।
पूनम पांडे

अपने हॉट एन्ड बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर पूनम पांडेका बॉलीवुड करियर भले ही बुरी तरह पिट गया हो पर कमाई के मामले में ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से कम नहीं है।ऐड और मॉडलिंग से पूनम पांडे खूब अच्छी कमाई करती है। इन्होने अपना खुद का ऐप्प भी लांच किया है और सोशल मीडिया अपर ये काफी पॉपुलर है।
राखी सावंत

राखी सावंत का करियर भी बॉलीवुड में ज्यादा नहीं चला और गिनी चुनी फिल्मों में आइटम नंबर देने के बाद इन्हे काम मिलना बिलकुल बंद हो गया। राखी ने स्टेज शोज की शुरुआत की और अब ये खूब शानदार कमाई कर रही है। राखी जिस तरह का लाइफस्टाइल मेन्टेन करती है, उससे उनकी शोहरत का अंदाजा लगाया जा सकता है। साथ ही राखी अपने उटपटांग बयानों को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती है।
शर्लिन चोपड़ा

बॉलीवुड की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियों में शर्लिन चोपड़ा टॉप पर है। इनका फ़िल्मी करियर भले ही ना चल पाया हो पर अपने विवादित बयानों और न्यूड तस्वीरों को लेकर इन्होने काफी सुर्खियां बटोरी है। बिग बॉस में भी आकर इन्होने काफी फेम कमाया है। ऐड और मॉडलिंग से शर्लिन करोड़ों की कमाई करती है। शर्लिन ने एक बयान दिया भी था कि वह पैसों के लिए किसी के साथ भी शारीरिक संबंध बना चुकी हैं और इस बयान पर काफी बवाल भी मचा था।


Download Android App
Download iOS App



