ये हैं बॉलीवुड के 5 सबसे बेहतरीन और अमीर कॉमेडियन, जिनके बारे में सोच कर भी आ जाती है हंसी

Summary :

फिल्मों में जैसे हीरो,हीरोइन और विलेन जरूरी होते हैं बिल्कुल वैसे ही फिल्म को और ज्यादा मस्तीभरी बनाने के लिए एक कॉॅमेडियन का होना भी बहुत जरूरी होता है।

फिल्मों में जैसे हीरो,हीरोइन और विलेन जरूरी होते हैं बिल्कुल वैसे ही फिल्म को और ज्यादा मस्तीभरी बनाने के लिए एक कॉॅमेडियन का होना भी बहुत जरूरी होता है। इससे फिल्म दर्शकों को बांधने में ज्यादा सफल होती है। वैसे तो भारत में कॉमेडियन्स की कोई कमी नहीं है लेकिन अब सभी कॉमेडी करके लोगों को हंसाना चाहते हैं लेकिन ये एक कला है जो हर किसी बस के बात नहीं है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं भारत के 5 सबसे बेहतरीन और अमीर कॉमेडियन के बारे में जिनका आज भी चेहरा देेख खुद ही चेहरे पर मुस्कुरहाट आ जाती है।

1. जॉनी लीवर

बॉलीवुड और कुछ साउथ की फिल्मों में नजर आने वाले जॉनी लीवर ने बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े स्टार के साथ काम किया है। इन्हें स्टैंडअप कॉमेडी का भी बादशाह कहा जाता है और यही एक ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने दर्शकों को स्टैंडअप कॉमेडी का मतलब बताया। उनका जगह शायद ही कोई बॉलीवुड में हासिल कर पाए।

जॉनी लीवर ने अब तक लगभग 300 से भी ज्यादा फिल्मों में अपनी लाजवाब अभिनय दिखाया और इनके कॉमेडी करने का अंदाज सबसे अलग रहा है। वहीं बात इनकी कमाई की करे तो जॉनी के पास लगभग 70 से 80 करोड़ की प्रॉपर्टी है।

2.ब्रह्मानंदम

ब्रह्मानंदम एक ऐसे कलाकार हैं जो कॉमेडी करेंगे और हंसते भी नहीं लेकिन सामने वाला अपनी हंसी रोक भी नहीं पाता और अब तक लगभग 1000 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके है ये भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अमीर कॉमेडियन हैं और इनकी कुल प्रॉपर्टी लगभग 1 हजार करोड़ के ऊपर ही है।

3. परेश रावल

परेश रावल ऐसे कॉमेडियन हैं जो अच्छे किरदार भी करते हैं। विलेन भी बनते हैं और पर्दे पर अपनी मस्त कॉमेडी के लिए भी मशहूर हैं। इन्हें इंडस्ट्री का दिग्गज अभिनेता कहा जाता है क्योंकि इनकी एक्टिंग रियलस्टिक लगती है।

बॉलीवुड की कुछ फ़िल्में जैसे ‘हेरा फेरी’ और ‘हंगामा’ में हमें इनकी दमदार कॉमेडी देखने को मिली। हाल ही में परेश रावल ने फिल्म संजू में सुनील दत्त का बेहतरीन किरदार भी निभाया है। इनकी कुल प्रॉपर्टी 100 करोड़ से ऊपर है।

4. राजू श्रीवास्तव

फिल्मों के अलावा राजू श्रीवास्तव कई रिएलिटी शोज में स्टैंडअप कॉमेडी करते भी नजर आए इनकी कॉमेडी इनकी बातों में उभर कर आती है अपनी दमदार कॉमेडी की वजह से इन्होंने कई अवॉर्ड्स और मैडल अपने नाम किये और इनका पूरी दुनिया में नाम है बता दे इनकी कुल प्रॉपर्टी लगभग 15 से 20 करोड़ रुपये है।

5. राजपाल यादव

इंडिया के टॉप और महंगे कॉमेडियन की लिस्ट में एक नाम और है और वो है राजपाल यादव का, जिन्होंने अपनी हाइट का मजाक बनवाकर भी दर्शकों को हंसाया है।

इन्होंने फिल्म ‘चुप-चुप के’, ‘दे दना दन’, मुझसे शादी करोगी, पार्टनर और ‘भूल भुलईयां’जैसी कई सुपरहिट फिल्मो में अपनी शानदार कॉमेडी से दर्शको का दिल जीता है। इसके अलावा राजपाल यादव ने कई सीरियस किरदार भी निभाए हैं। राजपाल यादव अब तक अपने टैलेंट के दम पर 15 करोड़ रूपये ही कमा सके हैं।

Desk Team