इन 6 सितारों ने छोटे परदे पर ‘भगवान राम’ का किरदार निभाकर पायी बड़ी कामयाबी

Summary :

आज हम आपको कुछ ऐसे टीवी सितारों के बारे में बता रहे है जिन्होंने भगवान राम का किरदार निभाकर बड़ी लोकप्रियता हासिल की। नजर डालते है इस लिस्ट पर

अयोध्या में राम जन्मभूमि की विवादित जमीन पर चला आ रहा मामला आज खत्म हो गया और माननीय सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए राम मंदिर बनाने की राह साफ़ कर दी है। आज हम आपको कुछ ऐसे टीवी सितारों के बारे में बता रहे है जिन्होंने  भगवान राम का किरदार निभाकर बड़ी लोकप्रियता हासिल की। नजर डालते है इस लिस्ट पर 
1.अरुण गोविल – 

रामानंद सागर ने सबसे पहले परदे पर दुनिया के सामने भगवान राम की छवि पेश की। 1987 में रामानंद सागर की रामायण सीरियल में अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया था।  इस किरदार से उन्हें इतनी लोकप्रियता हासिल हुई की लोग उन्हें भगवान राम ही मानने लग गए थे। 
2.नीतिश भारद्वाज 

साल 2002 में रामायण सीरियल को दोबारा रीक्रिएट किया गया।  इस सीरियल में भगवान राम के किरदार के लिए चुना गया नीतिश भारद्वाज को , जिन्होंने इससे पहले  भगवान श्रीकृष्ण निभाया था। नितीश भारद्वाज को श्री राम के किरदार में काफी पसंद किया गया। 
3.गुरमीत चौधरी 

साल 2008  एनडीटीवी इमेजिन पर रामायण को एक बार फिर रीक्रिएट कर नया रूप दिया गया। इस सीरियल में अभिनेता गुरमीत चौधरी ने भगवान राम का रोल निभाया था। 
4.गगन मलिक

साल 2015 में सीरियल महाबली हनुमान में भगवान राम का किरदार काफी लोकप्रिय हुआ था और इस सीरियल में भगवान राम का किरदार गगन मलिक ने निभाया था। 
5.आशीष शर्मा

साल 2016 में रामायण को नए रूप के साथ माता सीता की दृष्टि के साथ दर्शकों के सामने पेश किया गया। इस बार अभिनेता आशीष शर्मा भगवान राम के किरदार में दिखाई दिए और लोगों ने इन्हे काफी पसंद किया।  
6.हिमांशु सोनी

इन दिनों कलर्स टीवी पर सीरियल ‘राम सिया के लवकुश’ में अभिनेता हिमांशु सोनी भगवान् राम का किरदार निभा रहे है और दर्शकों को इनका अभिनय भी काफी पसंद आया है। 

Ujjwal Jain