अक्षय कुमार सहित इन अभिनेताओं ने युवा एक्ट्रेस के साथ किया हैं काम, जानिए वजह

Summary :

लंबे समय से बॉलीवुड में ऐज गैप स्टार कास्ट को कास्ट किया जा रहा है। हालांकि कभी-कभी ये कहानी की डिमांड हो सकती है, लेकिन अधिकांश समय, यह सिर्फ एक सेक्सिस्ट विचारधारा है जिसे बॉलीवुड को खत्म करने की जरूरत है।

लंबे समय से बॉलीवुड में ऐज गैप स्टार कास्ट को कास्ट किया जा रहा है। हालांकि कभी-कभी ये कहानी की डिमांड हो सकती है, लेकिन अधिकांश समय, यह सिर्फ एक सेक्सिस्ट विचारधारा है जिसे बॉलीवुड को खत्म करने की जरूरत है।  वही आगे गैप की लिस्ट में  अक्षय कुमार सहित कई ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपने से कम उम्र की हीरोइनों के साथ काम किया  हैं। तो आज के इस  रिपोर्ट में जानते हैं की कौन से  ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपनी से छोटी उम्र की एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन साझा किया हैं। 
1. सलमान खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम हैं सलमान खान का। जहा सलमान ने दबंग, राधे और सुल्तान जैसी फिल्में की हैं। लेकिन फिल्म के सभी लीड्स में उम्र का काफी बड़ा फासला देखा गया था। वही  सुल्तान के दौरान अनुष्का 28 साल की थीं और सलमान 50 के। जिससे काफी ऐज डिफरेंस देखने को मिला 

2. अजय देवगन
वही बात करे अजय देवगन की तो अजय ने गोलमाल, हिम्मतवाला और शिवाय जैसी फिल्में की हैं। वही दे दे प्यार दे फिल्म में, अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह ने एक-दूसरे के प्रेम संबंधों की भूमिका निभाई। जहां उनकी को-स्टार्स रकुल प्रीत और अजय देवन की उम्र में 21 साल का अंतर नज़र आ रहा है।



3. शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान  शाहरुख खान को  स्क्रीन पर देखना सभी को बेहद पसंद आता हैं , लेकिन उनकी फिल्मों में भी ऐज गैप को कम करना काफी मुश्किल है। वही शाहरुख की मोस्ट अवेटेड और उनकी अपकमिंग फिल्म पठान में भी ऐसा ही कुछ दिखने वाला हैं , क्योंकि लगभग 20 साल की उम्र के अंतर के साथ दीपिका और शाहरुख मुख्य भूमिका में फिल्म में नजर आने वाले हैं।





4. फरहान अख्तर
इसमें कोई शक नहीं कि फरहान अख्तर ने जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, कार्तिक कॉलिंग कार्तिक और तूफान सहित देखने के लिए कई ऐसी इंस्पायरिंग   मूवीज  दिए हैं। लेकिन हम तूफ़ान में मृणाल और फरहान के बीच 18 साल के ऐज  गैप के अंतर को भी नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते।


5. सैफ अली खान
वही सैफ अली खान को इंडस्ट्री में आए एक दशक हो गया है। अभिनेता को भूत पुलिस में जैकलीन फर्नांडीज के साथ देखा गया था। जहां  51 साल के सैफ और 36 साल की जैकलीन को फिल्म में एक साथ रोमांटिक रूप से देखा जा सकता है, क्योंकि उनकी उम्र में 15 साल का अंतर देखा गया है।



6. आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में कैटरीना कैफ के साथ देखा गया था। वह अब लाल सिंह चड्ढा में करीना कपूर के साथ नजर आएंगे और दोनों की उम्र में लगभग 15 साल का अंतर देखने को मिलेगा ।



7. रजनीकांत
सिर्फ तमिल सिनेमा ही नहीं, बल्कि रजनीकांत एक दशक से हिंदी फिल्म उद्योग का हिस्सा हैं। लेकिन इस बात को नज़रअंदाज करना मुश्किल है कि फिल्म रोबोट में ऐश्वर्या 37 साल की थीं और रजनीकांत 57 साल के थे और दोनों ने एक-दूसरे की लव इंटरेस्ट की भूमिका निभाई थी।

Desk Team