बॉलीवुड में एक से बढ़कर अभिनेता है और अब तो साउथ के अभिनेता भी हैं जो इन्हें पूरी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। यह सारे अभिनेता आजकल दमदार रोल ही करना पसंद कर रहे हैं और वह अपने हर रोल में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए दिखाई देते हैं। बॉलीवुड को पुरुष प्रधान सिनेमा ही माना जाता था लेकिन आजकल कई सारी ऐसी अभिनेत्रियां है जो इन अभिनेताओं को पूरी टक्कर देती हुई नजर आती हैं।
आज हम आपको उन अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने बड़े पर्दे पर आर्मी अफसर का किरदार निभाया है और बहुत ही शानदार तरीके से निभाया है। इनके संजीदा किरदारों को दर्शकों ने काफी पसंद किया है।
1. अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार से जाने जाते हैं अक्षय कुमार ने अपने फिल्मी कैरियर में आर्मी अफसर का किरदार निभाया हुआ है। बात दें कि दर्शकों को अक्षय कुमार आर्मी अफसर के किरदार में बेहद पसंद आए थे। फिल्म हॉलोडे में अक्षय कुमार ने आर्मी अफसर का किरदार निभाया था और उनका अभिनय दर्शकों को बेहद ही पसंद आया था। दर्शकों की यह फिल्म पसंदीदा फिल्मों में से एक मानी जाती है।
2. अजय देवगन
बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन का अंदाज दूसरों से काफी ही अलग हैै। अजय देवगन ने अपने फिल्मी कैरियर में कई बार आर्मी अफसर का किरदार निभाया हुआ है। अजय देवगन की फिल्म टैंगो चार्ली में इनका अभिनय काफी अच्छा था और दर्शकों को उनका अभिनय पसंद भी आया था।
3. सनी देओल
बॉलीवुड में बिग ब्रदर के नाम से जाने जाते हैं सनी देओल ने भी अपने फिल्मी कैरियर में भी आर्मी अफसर का किरदार निभाया हुआ है। सनी देओल के फिल्म के डायलॉग दर्शकों की जुबान से आज भी निकलते हैं। सनी देओल आर्मी अफसर के किरदार में काफी ही हैंडसम लगते हैं।
4. शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने भी अपने फिल्मी कैरियर में आर्मी अफसर का किरदार निभाया हुआ है। शाहरुख खान ने फिल्म जब तक है जान और मैं हूं ना में एक आर्मी अफसर का किरदार निभाया था जिसमें वह बेहद ही हैंडसम लग रहे थे। बता दें कि दोनों ही फिल्मों ने बड़े पर्दे पर अच्छी कमाई की थी और काफी सुपरहीट साबित हुईं थीं।


Download Android App
Download iOS App









