यहाँ देखें बिग बॉस 13 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 23 कंटेस्टेंट लिस्ट,ये सेलेब्‍स मचायेंगे घर में तहलका

Summary :

टीवी का सबसे विवदित शो बिग बॉस 13 का आगाज होने में अब कुछ ही महीने बाकी रह गए हैं। हर कोई सलमान खान को फिर दोबारा से ये शो होस्ट करते हुए देखने के लिए बेताब है।

टीवी का सबसे विवदित शो बिग बॉस 13 का आगाज होने में अब कुछ ही महीने बाकी रह गए हैं। हर कोई सलमान खान को फिर दोबारा से ये शो होस्ट करते हुए देखने के लिए बेताब है। बिग बॉस 13 के नए सीजन में कौन-कौन से सेलेब्स घर में एंट्री करने वाले हैं इसको लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल चल रहे हैं। तो आइए चलिए जानते हैं कि बिग बॉस के घर इस बार कौन-कौन से सितारे एंट्री मर सकते हैं। 
जहां बिग बॉस सीजन 13 को लेकर ये तय हो गया है कि इस शो को सलमान खान होस्ट करेंगे तो वहीं बिग बॉस 13 के लिए शॉर्टलिस्ट भी किए गए हैं जिसमें 23 कंटेस्टेंट की लिस्ट सोशल मीडिया पर लिक हो रही है। तो आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन से सितारों का नाम शामिल है। 

1.ज़रीन खान 

बता दें कि जरीन खान ने बिग बॉस 13 का हिस्सा बनने से साफ मना कर दिया है। लेकिन जैसा हर बार होता है कि आखिरी मौके पर यहां क्या हो जाए उसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

2.चंकी पांडे 

बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने वाले एक्टर चंकी पांडे भी बिग बॉस सीजन 13 का हिस्सा बन सकते हैं। 

3.राजपाल यादव 

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव जो कुछ समय पहले जेल में रहकर आ चुकें हैं। ये भी इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं। 

4.वरीना हुसैन 

बॉलीवुड फिल्म लवयात्री से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री वरीना हुसैन भी बिग बॉस 13 में शामिल हो सकती हैं।

5.देवोलीना भट्टाचार्जी 

टीवी अभिनेत्री देवोलीन  भट्टाचार्जी  जो कि स्टार प्लस के टीवी शो साथ निभाना साथिया में दिखाई देती थी अब वो बिग बॉस में एंट्री कर सकती हैं।

6.अंकिता लोखंडे 

टीवी जगत की सबसे मशहूर आदाकारा अंकिता लोखंडे भी बिग बॉस 13 में नजर आ सकती हैं।

 
7.माहिका शर्मा 

अभिनेत्री माहिका शर्मा भी इस शो का हिस्सा बनती हुई नजर आएंगी। 

8. राकेश वशिष्ठ  

मशहूर टीवी सीरियल काबूल है और तुम बिन फिल्म में दिखाई दे चुके अभिनेता राकेश वशिष्ठï का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

9.डैनी डी 

ब्रिटिश एडल्ट स्टार डैनी डी भी बिग बॉस 13 का हिस्सा बनते हुए दिखाई दे सकते हैं।

10.जीत  

बंगाली सुपरस्टार जीत भी बिग बॉस 13 का हिस्सा बनते हुए नजर आ सकते हैं। 

11.चिराग पासवान 

एक्टर चिराग पासवान भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं।

12.विजेंद्र सिंह 

फिल्म और खेल,राजनीति की दुनिया में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद मुक्केबाज विजेंद्र सिंह भी अब बिग बॉस 13 में बाकी कंटेस्टेंट के साथ रहते हुए नजर आ सकते हैं। 

13.रोहित खंडेलवाल 

टीवी एक्टर और मॉडल रोहित खंडेवाल का नाम भी बिग बॉस 13 की लिस्ट में शामिल है। 

14.हिमांशु कोहली

नेहा कक्कड के ब्वॉयफ्रेंड और अभिनेता हिमांशु कोहली भी बिग बॉस 13 का हिस्सा बनते हुए नजर आ सकते हैं। 

15.महिमा चौधरी 

कई शानदार फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री महिमा चौधरी भी बिग बॉस 13 में नजर आ सकती हैं।

16.मेघना मलिक 

तारे जमीन पर फिल्म में काम कर चुकी अभिनेत्री मेघना मलिक भी बिग बॉस 13 में नजर आ सकती हैं।

17.महाअक्षय चक्रवर्ती 

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती भी बिग बॉस 13 में नजर आ सकते हैं।

18.दयानन्द शेट्टी 

मशहूर टीवी सीरियल सीआईडी में दया का किरदार निभाकर फेमस हुए एक्टर दयानन्द शेट्टी भी बिग बॉस के घर का हिस्सा बन सकते हैं। 

19.फैजी बो

मेकअप आर्टिस्‍ट फैजी बो भी बाकी कंटेस्टेंट के साथ बिग बॉस के घर हिस्सा होंगे।

20.रितू बेरी  

फेमस फैशन डिजाइनर रितू बेरी भी बिग बॉस 13 का हिस्सा बनते नजर आ सकती हैं। 

21.सोनल चौहान 

इमरान हाशमी की फिल्म जन्नत की अभिनेत्री सोनल चौहान बिग बॉस 13 के साथ लोगों के बीच एक बार दोबारा से एंट्री ले सकती हैं।

22.फाजिलपुरिया राहुल यादव  

मशहूर सिंगर फाजिलपुरिया राहुल यादव भी बिग बॉस 13 का हिस्सा बनते हुए नजर आ सकते हैं।

23.सिद्धार्थ शुक्‍ला   

टीवी शो बालिका वधु और फिल्म हमटी शर्मा की दुल्हनिया फिल्म में दिखाई दे चुके अभिनेता सिद्घार्थ शुक्ला भी बिग बॉस 13 में शामिल हो सकते हैं। 

Desk Team