पूरा देश इस वक्त जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में आया हुआ है ,साथ ही कोरोना कहर तेजी से फैल रहा है। खैर,इससे वैसे बॉलीवुड और ग्लैमर वर्ल्ड भी अछूता नहीं है। जी हां दरअसल कई ऐसे बॉलीवुड सेलेब्स हैं जो कोरोना संक्रमण का शिकार होते हुए बाल-बाल बचे हैं। तो चलिए आपको बतातें हैं इस लिस्ट में किस-किस स्टार का नाम शामिल है।

1.करण जौहर
कोरोना संकट के बीच खबर आई थी कि मशहूर प्रोड्यूसर करण जौहर के घर पर काम करने वाले 2 कर्मचाारी कोरोना पॉजिटीव निकले। लेकिन इस दौरान सुकून कि बात यह है कि करण जौहर और उनका परिवार कोरोना का शिकार होने से बच गया है।

2.कपूर फैमिली
इस लिस्ट में बोनी कपूर के घर का नाम भी शामिल है। जी हां खबर थी बोनी कपूर के घर काम करने वाला एक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाया गया है,जिसके बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया। लेकिन बोनी कपूर और उनकी दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर सुरक्षित है।

3.देवोलीना भट्टाचार्जी
बता दें कि टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी के घर पर काम करने वाला कुक भी कोरोना संक्रमण से जूझ रहा था। जिसके बाद उन्हें फौरन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि बाद में खबर आई कि वो ठीक है।

4.फराह खान
इससे पहले फेमस ज्वेलरी डिजाइनर और सुजैन खान की बहन फराह खान अली के घर पर भी काम करने वाले कर्मचारी कोरोना पॉजिटीव पाए गए थे। मगर फ़िक्र करने वाली कोई बात नहीं क्योंकि अदाकारा इससे सुरक्षित है।

5.राहुल महाजन
बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुके राहुल महाजन के घर पर भी एक कोरोना पॉजिटिव शख्स पाया गया था। जिसकी जानकारी उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी। खैर,राहुल महाजन और उनका परिवार इस कोरोना वायरस मुक्त हैं।



Download Android App
Download iOS App



