किसी भी इंसान को सुपरस्टार बनाने के पीछे सबसे बड़ा हाथ उस शो को देखने वाले दर्शक का होता है। इसी जनता की वजह से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री इतनी ऊचाईयां भी छू रही है। बॉलीवुड जगत और टीवी एंटरटेनमेंट का सबसे बड़ा जरिया है। एक समय था जब टीवी और टीवी स्टार्स को बॉलीवुड की तुलना हलके में लिया जाता था। लेकिन आज के समय में दोनों इंडस्ट्री बराबर पर आकार खड़ी है।

जी हां ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि यह तो सच है कि कई मामलों में टीवी के शोज और टीवी स्टार्स बॉलीवुड पर आज भी भारी हैं। कई टीवी स्टार्स की पॉपुलैरिटी और उनकी कमाई बॉलीवुड स्टार्स से भी ज्यादा है। यही वजह है कि ये टीवी स्टार्स बॉलीवुड सितारों से ज्यादा बड़े स्टार्स बन गए है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में….
1.राम कपूर
टीवी एक्टर राम कपूर ने कई सारे सीरियल में काम किया है। ये एक एपिसोड की फीस 1.25 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

2.हिना खान
मशहूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से मशहूर हुई अभिनेत्री हिना खान एक एपिसोड के लिए 1 लाख से 1.25 लाख रुपए लेती हैं।

3.करण पटेल
करण पटेल टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा है,इन्हें टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें में रमण भल्ला के किरदार से एक खास पहचान मिली। रमण एक एपिसोड के 1-1.25 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

4.रोनित रॉय
टीवी जगत का मशहूर चेहरा रोनित रॉय एक एपिसोड के 1.25 लाख रुपए फीस लेते हैं।

5.मिशल रहेजा
टीवी सीरियल ‘इश्क का रंग सफेद’ और ‘लागी तुझसे लगन’ से मशहूर हुए मिशल एक एपिसोड के 1.6 लाख रुपए लेते हैं।

6.कपिल शर्मा
कॉमेडी के सफल किंग कपिल शर्मा एक एपिसोड के 80 लाख से 1 करोड़ फीस चार्ज करते हैं।

7.मनीष पॉल
मनीष पॉल वैसे तो कई सारे टीवी शोज और अवार्ड फंक्शन होस्ट कर चुके हैं। मनीष एक एपिसोड को होस्ट करने के लिए 1.5 करोड़ रुपए लेते हैं।

8.अमिताभ बच्चन
मशहूर टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट करने के लिए अमिताभ बच्चन एक एपिसोड के 3 करोड़ रुपए फीस लेते हैं।

9.सलमान खान
टीवी का सबसे विवादित शो ‘बिग बॉस 11’ होस्ट करने के लिए सलमान खान एक एपिसोड के 11 करोड़ रुपए फीस चार्ज कर रहे हैं।

10.प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड जगत से लेकर हॉलीवुड में अपने जलवे बिखरने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी टीवी शो क्वांटिको किया था,जिसके लिए प्रियंका को 65 करोड़ मिले थे।



Download Android App
Download iOS App



