ये ‘Twins Sisters’ जो अपनी सुरीली आवाज के साथ-साथ अदाओ से करती हैं लाखों दिलो पर राज

Summary :

हिंदी फिल्मों में आपने एक से एक सुरीली आवाज जरूर सुनी होगी। ऐसी ही ‘Twins Sisters’ सिंगर्स से आज हम आपको मिलाने जा रहे हैं। यह दोनों काफी अनोखी है

हिंदी फिल्मों में आपने एक से एक सुरीली आवाज जरूर सुनी होगी। ऐसी ही ‘Twins Sisters’ सिंगर्स से आज हम आपको मिलाने जा रहे हैं। यह दोनों काफी अनोखी है वो इसलिए क्योंकि ये दो बहने जुड़वा हैं जिन्होंने अपनी आवाज के साथ-साथ खूबसूरती से भी फैंस के दिलों पर कब्जा कर लिया है।

ये हैं ‘ट्विंस म्यूजिकल सिस्टर्स

तो आइए जानते हैं इन दोनों बहनों के बारे में कुछ दिलचस्प बाते। बता दें कि ये दोनों ‘Twins Sisters’ सिंगर हैं। एक का नाम प्रकृति ककर और दूसरी बहन का नाम सुकृति ककर है। हाल ही में प्रकृति और सुकृति ने बताया था कि लोग हमेशा उन्हे नेहा और सोनू कक्कड़ के साथ कंफ्यूज हो जाते है। बता दें कि नेहा कक्कड़ और सोनू कक्कड़ भी दोनों बहने हैं और सिंगर भी है लेकिन वह दोनों जुड़वा नहीं है।

सुकृति का मानना है कि फैंस कंफ्यूज इसलिए होते हैं क्योकिं इनके सरनेम काफी हद तक एक जैसे हैं उन्होंने बताया कि ये उनके लिए काफी मजेदार हो जाता है जब उन्हें लोगों को बताना पड़ता है कि वो प्रकृति और सुकृति हैं न कि नेहा और सोनू।

हालांकि उन्हें कभी भी इस बात का बुरा नहीं लगा। उनका कहना है कि वो खुद को काफी खुशकिस्मत मानती है कि वो बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। बता दें कि सुकृति को फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ के गाने ‘पहली बार’ और फिल्म ‘कपूर एंड संस’ के गाने ‘कर गई चुल’ के लिए जाना जाता है।

दोनों बहनों ने गए ये गाने

वहीं प्रकृति को फिल्म ‘खामोशियां’ के गाने ‘भीग लू’ और ‘अजहर’ के गाने ‘तू ही जाने’ ने काफी पहचान दिलाई है।
प्रकृति ने बताया है कि दनों बहनों मे अपने करियर के लिए अलग-अलग मेहनत की है। उन्होंने कहा वो भले ही जुड़वा है लेकिन ये उन्हें अलग काम करने से नहीं रोक सकता।

उन्होंने ये भी बताया कि जुड़वा होना उनका यूनीक सेलिंग प्वाइंट है। इसलिए वह एक साथ ही शो और कंसर्ट करती है। बहुत बार दोनों बहन कैरियर के लिए एक-दूसरे के आमने-सामने भी खड़ी हो चुकी हैं।

ऐसे में कई बार दोनों में से केवल एक को ही ऑडियस पंसद करती है। दोनों बहने सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव है और दोनों की ही फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।

Desk Team