फिल्म ‘संजू’ में अभिनेता रणबीर कूपर ने Sanjay Dutt का किरदार निभाते हुए लोागों के मन में जो छाप छोड़ी है उसे लंबे अरसे तक याद किया जाएगा। फिल्म संजू इस साल कि सबसे सुपरहिट फिल्मों में साबित हुई। अभी तक भी फिल्म संजू की कमाई बॉक्स ऑफिस पर जारी है।
हाल ही में आंकड़े की मानें तो फिल्म ने अब तक 237 करोड़ के कारोबार को पार कर लिया है। बता दें फिल्म संजू में रणबीर कपूर ने बॉलीवुड के बैडब्वॉय अभिनेता संजय दत्त का किरदार निभाया है।
तगड़ी कमाई की है फिल्म संजू से संजय दत्त ने
निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू को दर्शकों ने इमोशनल और पॉवरफुल करार दिया है कि भारत में यह फिल्म 4000 स्क्रीन्स पर लगी है तो विदेशों में इसे 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। अब यह फिल्म देखने के बाद आपके मन में यह सवाल भी जरूर आया होगा है कि क्या?

इतना ही नहीं फिल्म निर्माता प्रॉफिट का एक हिस्सा संजय दत्त के साथ शेयर करेंगे। ऐसी बात कही जा रही है। फिल्म अपेक्षा से भी अधिक व्यापार करने में सफल रही है।
जबकि फिल्म संजू में Sanjay Dutt के जीवन से कई जुड़े और विवादास्पद वाकये को नहीं बताने के कारण हिरानी पर यह आरोप लग रहे हैं । यहां तक यह भी कहा जा रहा है कि संजय दत्त की इमेज को सुधारने के लिए इस फिल्म को बनाया गया है।
बावजूद इसके कि इस फिल्म की सराहना भी खूब हो रही है। रणबीर कपूर के अभिनय स्किल की तारीफ़ के साथ ही फिल्म निर्माण के सभी पक्षों पर बेहतर काम किया गया है।
बता दें कि Sanjay Dutt को मिली इस रकम के बारे में अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन वो फ्री में ऐसा करे ऐसा भी नहीं हो सकता है। संजय दत्त ने यह बात स्वीकार कि इस फिल्म के निर्माण में उनकी भूमिका रही है।


Download Android App
Download iOS App









