सोमवार का यानि कल के दिन टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में Dr.Hathi का रोल निभाने वाले अभिनेता कवि कुमार आजाद की मृत्यु हो गई। उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। उनके निधन के बाद पूरे देशभर के कलाकार और रंगकर्मी दुखा जता रहे हैं।
वहीं तारक मेहता की टीम ज्यादा सदमे में है। जैसे ही उनके निधन की बात पता चली वैसे ही शो की शूटिंग कैंसल कर दी गई। बता दें कि इस शो के लीड एक्टर्स दयाबेन और जेठालाल सदमे में है। साथ ही टप्पू ने Dr.Hathi के लिए लिखा बेहद भावुक पोस्ट।
दिशा वकानी सदमे में
वैसे तो दयाबेन यानी कि दिशा वकानी इन दिनों काफी लंबे वक्त से इस सीरियल से दूर हैं। अपने सह-कलाकार के अचानक निधन की खबर सुनकर अपने आप को संभालना मुश्किल हो रहा है। दिशा वकानी यानि दयाबेन ने डॉक्टर हाथी के निधन पर दुख जताते हुए TOI से कहा, ”मैं इस बात पर यकीन ही नहीं कर पा रही कि वे अब हमारे बीच नहीं रहे।
https://www.instagram.com/p/BYfmKy-DyqE/?utm_source=ig_embed
ये शॉकिंग से भी परे है। वे काफी अच्छे इंसान थे। जैसे वे ऑनस्क्रीन थे वैसे ही ऑफस्क्रीन भी। उन्हें खाना और खिलाना बहुत पसंद था। मेरी प्रेग्नेंसी के दौरान वे खासतौर पर मेरे लिए गुलाब जामुन लाते थे। जबसे ये खबर जानी है मैं खुद को संभाल नहीं पा रही हूं। ये और भी ज्यादा शॉकिंग इसलिए है क्योंकि उनकी सेहत सही थी। ”
https://www.instagram.com/p/BQw8Ta1DkpQ/?utm_source=ig_embed
शो में टप्पू की भूमिका अदा करने वाले भव्या ने सोशल मीडिया पर Dr.Hathi (कवि कुमार) के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में टप्पू और हाथी भाई साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को इमोशनल कैप्शन देते हुए भव्या लिखते हैं- मैं गले लगा कर इसे समेटे रहूंगा। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भव्या लंबे वक्त से नजर आ रहे हैं। शो में भव्या दयाबेन और जेठालाल के बेटे टप्पू की भूमिका में थे।
https://instagram.com/p/BlA3SaehHKW/?utm_source=ig_embed
दिलीप जोशी ने कहा
‘खबर सुनकर दुखी होने के साथ-साथ सदमे में हूं। उनके निधन की खबर मुझे फोन पर मिली। वह हमारे शो के लाफिंग बुद्धा थे।Dr.Hathi की मौत ने जितना शो के लीड एक्टर्स को हिला कर रख दिया है ठीक वैसा ही हाल सीरियल में टप्पू का किरदार निभाने वाले भव्या गांधी का भी है।
डॉ. हाथी का अंतिम संस्कार आज
Dr.Hathi का अंतिम संस्कार आज 12.30-1 बजे के बीच मुंबई के मीरा रोड, हिंदू श्मशान भूमि (जोर्गस पार्क) में किया जाएगा। बता दें कवि कुमार आजाद का रोल बच्चों के बीच बहुत पॉपुलर हुआ। शो में गोकुल धाम सोसाइटी में उनका शांत स्वभाव लोगों को दिल जीत लेता था। टीवी के अलावा वे बॉलीवुड फिल्म मेला और फंटूश में भी नजर आ चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App







