बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता निर्देशक करण जौहर अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते है और उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर हिट फ़िल्में दी है। कहा जाता है सफलता के साथ असफलता का स्वाद भी जरूर मिलता है और करण जौहर की कुछ फ़िल्में बॉक्स ऑफिस फ्लॉप भी हुई है। इस फ्लॉप फिल्मों में करण जौहर ही हालिया रिलीज़ फिल्म कलंक भी है।

फिल्म कलंक करण जौहर के करियर की सबसे बड़ी नाकामयाबियों में एक है और इस फिल्म के लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया है। अब बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान ने इस फिल्म को लेकर करण जौहर पर निशाना साधा है और अपना गुस्सा जाहिर किया है।

कमाल आर खान ने बड़ी स्टारकास्ट से सजी फिल्म कलंक को खराब करने का आरोप लगाते हुए करण जौहर को आड़े हाथों लिया है। कमाल ने अपने ट्वीट में करण जौहर पर फिल्म को बर्बाद करने का आरोप लगाया है और अब उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में लिखा , “मैंने आज ‘कलंक’ को दोबारा देखा और मैं करण जौहर से बहुत गुस्सा हूं। अगर आप सच में बड़े डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं तो आप इतनी अच्छी फिल्म को केवल बेकार एडिटिंग के वजह से कैसे खराब कर सकते हैं। मैं 100% दावा करता हूं कि यह दो घंटे की शानदार और मजेदार फिल्म होती। ”

फिल्म कलंक में आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर जैसे फिल्म स्टार थे पर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गयी। आलिया और वरुण ने भी फिल्म के नाकाम होने पर निराशा जाहिर की थी।

फिल्म ‘देशद्रोही’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले कमाल आर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और अपने फिल्म रिव्यु को लेकर काफी सुर्ख़ियों में रहते है। सामाजिक मुद्दों के साथ साथ फ़िल्मी सितारों पर भी कड़ी टिपण्णी के लिए कमाल आर खान अक्सरर चर्चा में रहते है।


Download Android App
Download iOS App




