बॉलीवुड की दुनिया कुछ ऐसी है जहां बहुत से कलाकारों ने सिर्फ अपने बलबुते पर ही बॉलीवुड को एक नया आयाम दिया है। और बॉलीवुड को पूरी दुनिया में मशहूर कराया है। आज बॉलीवुड में ऐसे कई सारे कलाकार मौजूद हैं जिनके योगदान को कभी कम नहीं आंका जा सकता है। बॉलीवुड में कुछ सुपरस्टार तो ऐसे भी हैं जिन्होंने हमेशा ही बॉलीवुड को हिट फिल्में दी है औैर उनका जादू आज भी बिल्कुल वैसा का वैसा ही बरकार है।
लेकिन अक्सर ऐसा देखा जाता है कि यह कलाकर समय के साथ बूढे होते चले जाते हैं। और बॉलीवुड पर इनकी जगह इनके बेटों या बेटियों का राज शुरू हो जाता है। आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी ही मशहूर अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने मां के किरदार में अपनी एक खास पहचान बनाई थी। जो आज भी वैसे ही बरकरार है जैसे पहले थी।
अपने कैरियर में 150 से भी ज्यादा फिल्मों में किया काम
दरअसल जिस बॉलीवुड एक्ट्रेस की आज हम बात कर रहे है उनका नाम रिमा लागू है। रिमा ने अपने कैरियर में 150 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया और उन्होंने ‘हम आपके है कौन’, ‘रंगीला’, ‘कल हो न हो’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में भी दी।
बता दें कि रिमा लागू ने फिल्मों में आने के बाद विनीत लागू से शादी की थी। लेकिन बहुत जल्दी ही दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े होने की वजह से अगल होने का फैसला कर लिया। लेकिन आपको बता दें कि आज रिमा की एक बेहद खूबसूरत बेटी भी है जो अब काफी बड़ी हो गई है।
रिमा की बेटी का नाम मृणमयी है और वह दिखने में बेहद ही खूबसूरत है। अपनी माँ की ही तरह मृणमयी ने भी एक्टिंग में अपना कैरियर बनाया और 2010 में आई फ़िल्म ‘हेलो ज़िन्दगी’ से डेब्यू किया।
भले ही मृणमयी ने बॉलीवुड में कुछ कमाल नहीं कर पाई लेकिन मराठी फिल्मों में इन्होंने खूब नाम कमाया है। मृणमयी ने आमिर खान को फिल्म ‘3 ईडियट्स’ में असिस्ट किया था।
29 साल की मृण्मयी नें हमने जीना सीख लिया,एक कप चाय,धाम धूम,नटसस्राट जैसी कई बेहतरीन मराठी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। मृण्मयी मराठी फिल्मों में नाम कर अब अपनी पहचान अपनी मां की तरह ही हिंदी फिल्मों और हिंदी टीवी शोज़ में नाम कमाना चाहती हैं।


Download Android App
Download iOS App










