श्रीदेवी के अंतिम दर्शन में इस अभिनेत्री को हंसना पड़ा महंगा, जमकर हुईं सोशल मीडिया पर ट्रोल

Summary :

NULL

श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई के सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब में अंतिम दर्शन के लिए रखा हुआ था जिसमें उन्हें श्रद्धंाजलि देने के लिए बॉलीवुड की तमाम हस्तियां आईं थीं। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज भी आईं थीं।

 

जैकलीन की क्लब में दाखिल होने की एक फोटो वायरल हो रही है। जैकलीन इस तस्वीर में मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। इसे लेकर लोगों ने उनकी निंदा की और जमकर ट्रोल किया है। सोशल मीडिया पर यूजर का कहना है कि उन्हें ऐसे समय पर हंसने के बजाय अपना दुख प्रकट करना चाहिए था।

एक यूजर ने लिखा ‘प्रिय जैकलीन यदि आप किसी दिवंगत के प्रति सम्मान प्रकट नहीं कर सकतीं तो आपको ऐसी जगह पर जाना ही नहीं चाहिए था। मीडिया कवरेज के लिए आना बंद करें।

एक अन्य यूजर ने लिखा, जैकलीन को शर्म आनी चाहिए।

एक यूजर ने लिखा कि कम से कम आप झूठी एक्ट‍िंग ही कर लेतीं।

कल यानि बुधवार को मुंबई के विले पार्ले सेवा समाज श्मशान गृह में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया गया था। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को उनके पति बोनी कपूर ने मुखाग्नि दी है।

श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के बाद परिवार की ओर से एक बयान जारी कर प्रशंसकों के प्रति आभार जताया है।

बयान में कहा गया है कि इस मुश्किल वक्त में प्रशंसकों और शुभचिंतकों का प्यार ही था, जिसने हमारा ढांढस बांधे रखा। साथ ही परिवार की ओर से इसके लिए दुनियाभर के फैंस, मित्रजनों और समर्थकों का आभार जताया गया है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team