अनुष्का शर्मा की फिल्म परी कल यानी की दो मार्च को होली के दिन रिलीज हो रही है। कल ज्यादातर लोगों के चेहरे पर रंग लगा होगा लेकिन वहीं थिएटर में पहुंचे लोगों के चेहरे डर से सफेद पड़ सकते हैं। बता दें कि डर की नई परिभाषा अनुष्का का प्रोडक्शन हाउस लिखने की कोशिश कर रहा है। फिल्म परी को बड़े पैमाने पर रिलीज किया जा रहा है। इसलिए पहले दिन की कमाई 6 करोड़ रुपए तक हो सकती है। परी को एनएच 10 और फिल्लौरी से भी ज्यादा थिएटर्स मिल रहे हैं।
इससे पहले जारी हुए स्क्रीमर में अनुष्का को बालकनी की मुंडेर पर बैठे हुए देखा जा सकता है। उनकी आंखों में खून है और अजीब-सा बैकग्राउंड स्कोर है।
बता दें कि इसमें अनुष्का के डबल रोल हैं। रौंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव इस फिल्म में होना तय है। बैकग्राउंड म्यूजिक तो कमाल का है। वैसे इस फिल्म का ट्रेलर बता देता है कि अनुष्का की यह फिल्म हॉरर जॉनर को अगले स्तर पर ले जाएगी। इसमें अनुष्का के दुष्ट रूप की झलक भी देखी जा सकती है।
आखिरी सीन बेहद खतरनाक है जिसमें अनुष्का शर्मा जैसा भूत बेड़ियों में कैद नज़र आ रहा है और अपने नाखून काट रहा है। इस दौरान अनुष्का शर्मा के चेहरे पर गंभीर उदासी भी दिख रही है और क्रूरता भी। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के अलावा परमब्रत चटर्जी, रिताभरी चक्रवर्ती और रजत कपूर की मुख्य भूमिकाएं हैं।
यह फिल्म एक सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म है। बता दें कि, यह फिल्म अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी तीसरी फिल्म है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के भाई भी सह-निर्माता हैं।
हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App







