लुधियाना-अमृतसर : सिखों की 115 साल पुरानी सर्वोच्च संस्था चीफ खालसा दीवान (सीकेडी) के पूर्व उपाध्यक्ष इंद्रप्रीत सिंह चड्ढा आत्महत्या मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार करके आज अमृतसर स्थित अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने सभी आरोपियों को 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने अदालत से 6 दिन के लिए रिमांड हासिल करने की मांग की थी। गिरफ्तार किए गए लोगों में इंद्रप्रीत सिंह का छोटा भाई हरजीत सिंह चड्ढा भी शामिल है।
इसके अलावा सीकेडी के बर्खास्त प्रधान चरणजीत सिंह चड्ढा की अश्लील वीडियो मामले में संबंधित महिला प्रिंसिपल रविंदर कौर बमराह, उसका पति वरुण दीपसिंह बमराह, इंद्रप्रीत के साथ कारोबारी संबंध रखने वाले सुरजीतसिंह, सीए विजय उमट, स्पा सेंटर की संचालिका कुलजीत कौर घुम्मण, इंद्रप्रीत सिंह आनंद, गुरसेवकसिंह (कर्मचारी) और दविंदर संधू को भी गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक इंद्रप्रीत सिंह चडढा के बेटे के बयान पर 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिनमें से 9 को कल गिरफतार कर लिया गया था जबकि 5 लोगों – भाग सिंह अनखी, प्रो. हरि सिंह, निर्मल सिंह ठेकेदार, रनमीक और मंजीत सिंह मन्ना को निर्दोष करार करते हुए बरी कर दिया गया है। केस में पीडि़त महिला रविंद्र कौर ने कहा कि उसके साथ पूरी तरह बेइंसाफी हो रही है और अदालत पर उन्हें पूरा भरोसा है।
स्मरण रहे कि चीफ खालसा दीवान के 82 वर्षीय प्रधान चरणजीत सिंह चडढा की अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उनके बड़े सुपुत्र इंद्रप्रीत सिंह चडढा ने 3 जनवरी 2018 की दोपहर अपनी कार में एयरपोर्ट रोड पर खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली थी। इस दौरान पुलिस को 14 पन्नों का सार्वजनिक पत्र और मुख्यमंत्री के नाम 4 पन्नों का लिखा हस्ताक्षरयुक्त पत्र में वीडियो बनाने की साजिश रचाने वालों के बारे में लिखा गया था। जिसके बाद जांच के उपरांत इन आरोपियों को पुलिस ने गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपियों में 2 महिलाएं भी शामिल है।
– सुनीलराय कामरेड
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



