ऋषि कपूर की यह एक्ट्रेस दिखती हैं अब ऐसी

Summary :

NULL

बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस आई हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से सबको अपना फैन बनाया हुआ है। आज भी लोग उनकी एक्टिंग को याद करते हैं। बॉलीवुड में ऐसी एक्ट्रेस भी कम ही आई हैं जिन्होंने एक्टिंग के साथ -साथ अपनी खूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बना देती हैं।

Farah Bollywood Actress

आज हम ऐसी ही एक एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड पर राज किया था और दर्शकों के दिलों पर भी किया है। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस फहरा नाज की। फहरा नाज बॉलीवुड में 80 के दशक में आईं थी और उन्होंने अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना कर दिया था। बता दें कि फरहा नाज का जन्म 9 दिसंबर 1968 में हुआ था।

Farah Bollywood Actress

फरहा ने 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड के कई सारे सुपरस्टार के साथ काम किया है। फरहा ने बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना, ऋषि कपूर, संजय दत्त, गोविंदा, जैकी श्रॉफ और मिथुन इन सबके साथ काम कर चुकी हैं। फरहा का फिल्मी कैरियर कुछ खास बड़ा नहीं रहा है लेकिन उन्होंने अपने छोटे से ही फिल्मी कैरियर में काफी सुपरहिट फिल्में दी थी। फरहा के नाम बहुत सारी सुपरहीट फिल्में हैं लेकिन उन्होंने जल्द ही बॉलीवुड को अलविदा बोल दिया था।

Farah Bollywood Actress

जब फरहा नाज का फिल्मी कैरियर पीक पर था तो उन्होंने बिंदू दारा सिंह के साथ शादी कर ली थी। बहुत जल्द ही फरहा नाज और बिंदू दारा सिंह का तलाक हो गया था।

Farah Bollywood Actress

फिर उसके बाद फरहा नाज का फिल्मी कैरियर भी कुछ खास नहीं चल रहा था डोलना शुरू हो गया था। फरहा ने टीवी एक्टर सुमित सेहगल से शादी कर ली थी। अब वह अपने गृहस्थ जीवन में व्यस्त हैं।

Farah Bollywood Actress

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋषि कपूर ने एक बार फरहा नाज की फोटो अपने ट्विटर पर पोस्ट करी थी और उस तस्वीर के साथ ऋषि ने लिखा, ”सबसे खूबसूरत हीरोईनों में से एक और एक बेहतरीन अदाकारा फराह नाज, तबू की बड़ी बहन। प्रोफेशनल होती तो और अधिक सफल होतीं।”

Farah Bollywood Actress

जब एक समय ऐसा भी आया था कि फरहा नाज की लगातार फिल्में फ्लॉप हो रही थी और फिर उन्होंने टीवी की तरफ रुख कर लिया था। फरहा ने उस दौर में भी फिल्म हलचल और शिखर में काम किया था। फरहा ने सुमीत सैगल से शादी कर ली थी।

Farah Bollywood Actress

Desk Team