सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। लम्बे समय से सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की डेटिंग के खबरें सामने आ रही हैं। ये कपल रील के साथ-साथ रियल लाइफ में भी अपने सीक्रेट रोमांस के चलते सुर्खियां बटोर ही लेता है। आपको बता दें, इन दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ी में से एक है।
फैंस इन्हे साथ देखकर काफी एक्साइटेड हो जाते हैं। वहीं, ये दोनों भी एक-दूसरे की कंपनी पाकर हमेशा खुश नज़र आते हैं। ऐसे में इन दिनों इनकी शादी की खबरें जोरो पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि सिद्धार्थ और कियारा जल्द ही शादी करने वाले हैं। ऐसी चर्चाएं हैं कि इसी साल ये दोनों सात फेरे लेंगे। हालांकि इन दोनों ने शादी तो दूर अभी तक अपने रिश्ते को ही पब्लिक्ली एक्सेप्ट नहीं किया है।

अक्सर ये दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं लेकिन कहते है न प्यार तो किसी के छिपाए नहीं छुपता। इन दोनों के बीच का प्यार भी दिख ही जाता है। वहीं, अब शादी की खबरों के बीच सिड ने पहली बार कियारा आडवाणी को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने ये एक्सेप्ट किया कि कियारा आडवाणी का नंबर उनके फोन में स्पीड डायल पर है।

आपको बता दें, इससे पहले खबर आई थी कि कियारा के फोन में भी सिड का नंबर स्पीड डायल पर है। वहीं, अब सिड ने भी इस बात को कुबूल कर लिया है। साथ ही अपनी लव स्टोरी पर पर्दा डालते हुए सिद्धार्थ ने कहा है कि अपने को-स्टार्स का नंबर स्पीड डायल पर रखने से आसानी होती है। ऐसा कहकर सिद्धार्थ ने ये सफाई देने की कोशिश की कि कियारा के अलावा कुछ और को-स्टार्स का नंबर भी उनकी क्विक डायल लिस्ट में है।

वहीं, अगर शादी की खबरों पर बात करें तो, कहा जा रहा है कि दोनों फरवरी में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए कपल ने राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस को चुना है। रिपोर्ट्स तो ये भी बताती हैं कि इनके प्री-वेडिंग फंक्शन 4 और 5 फरवरी को होंगे, जिसमें खास मेहमानों के बीच मेहंदी, हल्दी और संगीत सेरेमनी होगी। फिर 6 फरवरी को दोनों सात फेरे लेंगे।


Download Android App
Download iOS App



