इन दिनों सेलिब्रिटी वेडिंग्स को रीक्रिएट करना ट्रेंड बन गया है और हर लड़की की इच्छा होती है कि वो अपनी शादी में किसी एक्ट्रेस कि तरह सजे संवरें। अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर ने अपने फैंस के लिए ऐसा वेडिंग ट्रेंड सेट किया है कि शादी में लड़कियां इनके जैसी ड्रेसेस कि डिमांड कर रही है ।

हाल ही में केरन देसाई नाम कि एक लड़की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिन्होंने हाल ही में बाली में शादी की। केरन ने अपनी शादी में वही लाल ब्राइडल सब्यसाची लहंगा पहना था, जो दीपिका पादुकोण ने अपनी सिंधी शादी में पहना था। हालांकि केरन और दीपिका के लहंगा पहनने के तरीके में थोड़ा बदलाव था।

केरन के लहंगे पर देवनागरी लिपि में ‘सदा सौभागयवती भव ’मंत्र की एम्ब्रोइडरी की गयी थी। ये खूबसरत लहंगा हर लड़की अपनी शादी पर पहनना चाहेगी। लहंगा चुनने बारे में बात करते हुए केरन ने बताया “मैंने हमेशा अपने इस खास दिन के लिए सब्यसाची की ड्रेस पहनने का सपना देखा था। जब मैं मुंबई में डिजाइनर के स्टोर पर पहुंची, तो मैंने दो आउटफिट्स को चुना।

केरन ने आगे कहा , ‘ मेरी चुनी दो ड्रेसेस में एक ऑफ-व्हाइट लुक था, जो कुछ ज्यादा ही मॉडर्न था और दूसरा कढ़ाई वाला लाल लहंगा था। तब मेरे पति ने सुझाव दिया की ये ड्रेस लोगों को ज्यादा अच्छी लगेगी और इसमें मेरी सुंदरता को भी निखरेगी । जिसके बाद मैंने इस शानदार लाल लहंगे को चुन लिया।



केरन ने अपनी लग्ज़री शादी में लहंगे के साथ राजसी आभूषणों को खास तरीके से स्टाइल कर कैरी किया। केरन न्यूयॉर्क के एक इंटरप्रेन्योर हैं जिन्होंने हाल ही में बाली शादी की है। केरन ने लहँगे में कई शानदार पोज़ दिए जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

आपको बता दें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले साल इटली में शादी के बंधन में बंधे। भले ही दोनों ने अपनी शादी के बारे में ऑफिसियल घोषणा की थी पर दोनों इसे निजी रखने में कामयाब रहे और कोई भी तस्वीर लीक नहीं हुई। दीपिका का ब्राइडल लुक भी खूब वायरल हुआ था।



Download Android App
Download iOS App



