प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ग्रेटर नोएडा में संयुक्त राष्ट्र के कांफ्रेंस ऑफ द पार्टीज (कॉप)-14 को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में दुनिया भर के 190 देशों के मंत्री हिस्सा लेँगे। वहीँ, इसी दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन, नष्ट होती जैव विविधता, मरुस्थलीकरण जैसे बढ़ते खतरों से निपटने के लिए एकजुट होकर मंथन करेंगे।
बताया जा रहा है कि जिस हॉल में पीएम मोदी का संबोधन होगा उसमें यूएन सुरक्षा एजेंसी और एसपीजी के जवान रहेंगे तैनात रहेंगे। इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। आगरा जोन और मेरठ के राजपत्रित अधिकारियों की ड्यूटी भी सुरक्षा में लगाई गई है। करीब 1500 जवानों संग पुलिसकर्मियों को इस सुरक्षा में लगाया गया है।
घाटी में अशांति भड़काने की साजिश रच रहा है PAK : जम्मू-कश्मीर भाजपा
बता दें कि कॉप -14 का शुभारंभ 2 सितंबर को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किया था। इसका आयोजन दुनिया को बढ़ते मरुस्थलीकरण से बचाने की मुहिम के तहत किया गया है। वहीं, इससे पहले मोदी ने रविवार यानि कल रोहतक में रैली को संबोधित किया था। साथ ही, हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का अभियान शुरू हो गया हैं। मोदी ने इस रैली में चंद्रयान-2 के बारे में कहा कि 7 सितंबर की रात के 100 सेकंड ने कामयाबी की परिभाषा बदल दी।


Download Android App
Download iOS App



