‘Bigg Boss 17’ में एक वकील साहिबा आई थीं. जिनका नाम आर्यन खान केस से भी जुड़ा था. ये कोई और नहीं बल्कि सना रईस खान थीं. जिन्होंने हाल में ही अपने साथ हुई एक शॉकिंग घटना का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने उस स्थिति का सामना किया. उनका कहना है कि वह जिस पेशे में हैं वहां काफी खतरा भी होता है. ये भी बताया कि कैसे वो अपने वकालत के पेशे और जिंदगी में सामंजस्य बनाकर आगे बढ़ती हैं. सना की मानें तो जिंदगी और प्रोफेशन को लेकर वह काफी क्लियर रही हैं. उन्होंने कहा कि ‘मैं काम को उसकी अहमियत और जरूरत के हिसाब से प्राथमिकता देती हूं.’ यही वो चीज है जिससे वह अपने काम और पर्सनल लाइफ को बैलेंस कर पाती हैं.
मिली थी जान से मारने की धमकी
सना खान ने बताया कि कैसे एक बार उन्हें धमकी मिली थी और वो स्थिति बहुत ही खतरनाक हो गई थी. फिर उन्होंने कैसे उस परिस्थिति को संभाला. उन्होंने बताया, ‘हरियाणा एनकाउंटर केस में अपनी मुवक्किल दिव्या पाहुजा के लिए लड़ते समय मुझे जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं. खैर मैंने उसे जमानत दिलाई लेकिन फिर उसकी हत्या कर दी गई. इस घटना की वजह से मैं काफी दिनों तक परेशान थी.’
इंद्राणी केस का जिक्र
सना ने कहा ‘मैं पहले एक वकील थी, लेकिन ‘बिग बॉस’ ने मुझे पूरे भारत में पहचान दिलाई और अब देश की आम जनता सनसनीखेज और हाई-प्रोफाइल मामलों को लेकर मेरे केस के बारे में जानती है. ‘बिग बॉस 17’ के बाद ‘इंद्राणी नेटफ्लिक्स डॉक्यू’ सीरीज ने मुझे इंटरनेशनल पहचान दिलाई.’ यह देश का सबसे बड़ा मर्डर केस था जिसे सीरीज ने जाहिर किया.
बड़ा रिस्क है पेशे में
सना रईस खान ने बताया ‘मेरे पेशे में बहुत जोखिम है, जहां लोगों की जान दांव पर लगी होती है. मैं सोशल जस्टिस में विश्वास रखती हूं जानती हूं कि हरेक केस के साथ लोगों की जिंदगी और मौत जुड़ी होती है.’


Download Android App
Download iOS App



