गुपचुप शादी का चलन ग्लैमर इंडस्ट्री में बहुत आम है। इसी बीच टीवी के पॉपुलर कपल कीथ सेकुएरा और रोशेल मारिया राव ने अपनी सीक्रेट वेडिंग की तस्वीरें साझा कर फैन्स को चौंका दिया है। ‘बिग बॉस सीजन 9’ में शामिल हुए इस कपल ने 3 मार्च को तमिलनाडु के महाबलीपुरम में डेस्टिनेशन वेडिंग की।
शादी के दो दिन बाद कपल ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है। व्हाइट वेडिंग के दौरान रोशेल ने सफेद रंग की खूबसूरत गाउन पहनी, जबकि कीथ लाइट ब्लू सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे।
इस शादी में टीवी इंडस्ट्री का या फिर बिग बॉस का कोई भी एक्स कंट्स्टेंट शामिल नहीं हुआ था। दरअसल, रोशेल हमेशा से बीच पर शादी करना चाहती थीं और कीथ ने उनकी ये ख्वाहिश भी पूरी की। शादी की कई फोटोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
कीथ और रोशेल पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लास्ट इयर ही कीथ ने रोशेल को प्रपोज किया था। बता दें कि रोशेल साल 2012 में मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीत चुकी हैं।
इसके अलावा वो ‘झलक दिखला जा’ और ‘बिग बॉस’ जैसे शो में काम कर चुकी हैं। ‘द कपिल शर्मा शो’ में डॉक्टर मशहूर गुलाटी की नर्स बनकर भी वो नजर आई थीं। दूसरी तरफ वीजे, मॉडल और एक्टर कीथ भी हाल ही में टीवी शो ‘लव का है इंतजार’ में नजर आए थे।
रोशल ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा, ”कीथ मुझे प्रपोज करने वाले थे, यह बात मैं जानती थी, जबकि कीथ को यह बात नहीं पता थी। कीथ ने एक दिन मुझे घर बुलाने के लिए मैसेज किया मैं काफी तैयार होकर गई थी, मैं उनके घर गई तो मुझे लगा कि वह मुझे प्रपोज करने वाले हैं और जब मैं घर पहुंची तो कीथ बिग बॉस देख रहे थे मैं समझ गई कि कुछ भी रोमांटिक नहीं होने वाला।”
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App









